एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या शरीर के तापमान की जांच ही कोरोना वायरस से बचाव का कारगर उपाय है?

क्या सिर्फ शरीर के तापमान को जांचकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?विशेषज्ञों का कहना है कि ये उपाय फायदेमंद हो सकता है मगर यही काफी नहीं है.

लॉकडाउन के बाद दुकान, सैलून और अन्य प्रतिष्ठान खुलने तैयार हैं. ऐसे में दुकानदारों को चिंता है कि ग्राहकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से कैसे सुरक्षित रखा जाए? इसके लिए दुकानदार और अन्य प्रतिष्ठान अपने यहां आनेवाले ग्राहकों का तापमान चेक करने की सोच रहे हैं. ग्राहकों में कोरोना वायरस का एक लक्षण बुखार पता करने के लिए कई अन्य उपाय के साथ ‘थर्मोमीटर गन’ लगाने जा रहे हैं. ये डिवाइस मानव शरीर के ऊपरी सतह से आनेवाली गर्मी को जांचती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान को चेक करना किसी हद तक फायदेमंद हो सकता है मगर सिर्फ यही काफी नहीं है. संक्रमण की पहचान के लिए स्वच्छता उपाय के साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी अपनाना जरूरी होगा. इसके पीछे उनकी दलील है कि बहुत सारे लोगों में कोरोना वायरस का लक्षण नहीं होगा मगर दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं. तापमान चेक करने पर इसका पता नहीं चलेगा. मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एशली वुडकॉक कहते हैं, “तापमान की जांच से बिना लक्षण वाले मामले सामने नहीं आएंगे. बहुत सारे नतीजे निगेटिव जाहिर होंगे.” उनका कहना है कि सितंबर तक सर्दी और बुखार का मौसम शुरू होगा तो हो सकता है लोगों में बुखार का पता चले मगर इसका ये मतलब नहीं है कि उन्हें कोरोना वायरस होगा. पॉजिटिव नतीजे झूठे होंगे.

दूसरी विसंगति ये है कि बिना बीमार हुए भी लोगों में उच्च तापमान का पता चले मगर इसका कारण उनकी दवाओं का सेवन भी हो सकता है. प्रोफेसर वुडकॉक ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए उपाय के तौर पर सिर्फ तापमान जांच को काफी नहीं समझते. उनका कहना है कि ऐसा करने से ये सिर्फ दूसरे लोगों के लिए खतरे की जद में आने से बचाव का एक उपाय हो सकता है. एक अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर जेम्स गिल कहते हैं कि चेक प्वाइंट पर थर्मोमीटर गन के जरिए तापमान चेक करनेवाले लोगों को उचित ट्रेनिंग ना दी गई हो. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हो कि कैसे गन को ग्राहक के माथे तक करीब किया जाए. कितनी दूरी पर माथे और गन के बीच को रखा जाए? इस्तेमाल किए जानेवाले थर्मोमीटर गन की सटकीता पर भी जेम्स सवाल उठाते हैं.

प्रोफेसर जेम्स के मुताबिक दूसरे चरण के संक्रमण से बचाव की कोशिश में तापमान को जांचना एक मामूली हिस्सा है. हालांकि छोटा कदम भी मुफीद है. उनकी सलाह है कि अगर कोरोना वायरस के दूसरे चरण से बचना है तो फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ज्यादा मजबूत हथियार साबित होंगे. प्रोफेसर वुडकॉक भी इस राय से सहमत हैं. उनका भी यही मानना है कि लोगों को दो मीटर की दूरी बनाए रखने के साथ साफ-सफाई के भी उपाए जैसे हैंड सैनेटाइजर को दुकान के इंट्री और निकासी रास्ते पर रखने होंगे. उनका ये भी कहना है कि आपको मानकर चलना चाहिए कि हर शख्स कोरोना पॉजिटिव है.

चीन के बीजिंग में कोरोना वायरस के मामले हुए 106, करीब 90 हजार लोगों की जांच जारी

कोरोना वायरसः कोलकाता में सामने आए संक्रमण के 170 नए मामले, बंगाल में 12 हजार के पास पहुंची मरीजों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च?
ब्लड शुगर कम करने के लिए कितनी देर टहलना है जरूरी, क्या कहती है रिसर्च?
भारतीय थाली में बढ़ रहा Protein का महत्व, अब मटर से बनेगा Protein Isolate
भारतीय थाली में बढ़ रहा Protein का महत्व, अब मटर से बनेगा Protein Isolate
How To Cook In Kadai: कढ़ाई को कैसे करें प्रेशर कुकर की तरह इस्तेमाल? आसान हो जाएगी कुकिंग
कढ़ाई को कैसे करें प्रेशर कुकर की तरह इस्तेमाल? आसान हो जाएगी कुकिंग

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget