एक्सप्लोरर

Coronavirus: 80 फीसद मरीजों में नहीं दिखा संक्रमण का प्रमुख लक्षण, रिपोर्ट में बताया गया 'साइलेंट स्प्रेडर'

कोरोना के एसिम्पटोमैटिक मरीज खामोशी से वायरस का प्रसार करते हैं.शोध में कहा गया है कि 80 फीसद संक्रमितों में प्रमुख लक्षण नहीं दिखा.

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के एसिम्पटोमैटिक (बिना लक्षण) वाले मरीज खामोशी से वायरस का प्रसार करते हैं और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं होती. ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए 80 फीसद मरीजों में कोई लक्षणर नहीं देखा गया.

बिना लक्षण वाले मरीज खामोशी से फैला रहे संक्रमण-शोध

उन्होंने चिंता जताई कि अगर खामोशी से ट्रांसमिशन बढ़ता रहा तो भविष्य में कोरोना के फैलाव को रोका नहीं जा सकता. लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के कोविड-19 सर्वे के डेटा का इस्तेमाल किया. शोध के हवाले से उन्होंने दावा किया कि अप्रैल-जून के बीच 86.1 फीसद कोरोना से संक्रमित मरीजों में खांसी, बुखार, स्वाद और गंध के क्षरण जैसे लक्षण सामने नहीं आए.

महामारी विज्ञान और स्वास्थ्य सूचना के प्रोफेसर एरिन पीटरसन ने कहा, "अभी हमारा ध्यान कोरोना के लक्षण वाले मरीजों पर है. लेकिन अगर आप एसिम्पटोमैटिक या प्री- न एसिम्पटोमैटिक लोगों को नहीं पकड़ रहे हैं तो प्रकोप को बेकाबू होने से पहले वक्त पर नीचे लाना मुश्किल हो सकता है." उनका मानना है कि अनजाने में संक्रमित लोग खामोशी से कोरोना प्रसार का खतरा बन सकते हैं.

कोरोना वायरस के 'साइलेंट स्प्रेडर' से किया गया सावधान

शोध में पाया गया कि कोरोना वायरस के तीन प्रमुख लक्षणों में सिर्फ 13.9 फीसद मरीजों में लक्षण पाए गए. राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय ने 'संक्रमण सर्वे' के तौर पर कोरोना वायरस जांच के डेटा को महामारी के दौरान नागरिकों से इकट्ठा किया था. उसका मकसद ये पता लगाना था कि कोरोना के लक्षण और बिना लक्षण वाले कितने मरीज हैं.

शोधकर्ताओं ने चेताया कि कोरोना वायरस के 'खामोश वाहक' पहले की तुलना में ज्यादा आम हो सकते हैं. गुरुवार को शोध को क्लीनिकल एपिडिमियोलोजी नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. शोधकर्ताओं की सलाह है कि कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन को कम करने के लिए जरूरी है कि संक्रमण फैलानेवालों की पहचान की जाए.

Coronavirus: महामारी से निपटने में 19 देशों की तत्परता पर सर्वे, चीन के लोग सरकार के रवैये से सबसे ज्यादा खुश

इंसानी त्वचा पर कितनी देर तक रह सकता है कोरोना वायरस? शोधकर्ताओं ने किया सनसनीखेज खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget