एक्सप्लोरर

मॉनसून में बच्चे की सेहत के बारे में हैं परेशान? ये फूड्स करेंगे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद

मॉनसून संक्रमण और फ्लू का जोखिम बढ़ाता है. इसलिए, जरूरी है कि सभी आवश्यक पोषण युक्त फूड्स को अपने बच्चे की डाइट में शामिल करें, ताकि सुरक्षित तरीके से मौसम का आनंद उठा सकें.

हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत होती है, विशेषकर मॉनसून में. ऐसा इसलिए क्योंकि ये समय मौसमी संक्रमण और आनेवाली बीमारियों का होता है. जरूरी है कि अपने बच्चे का इम्यून सिस्टम बनाने में आप भी मदद करें, क्योंकि बारिश के मौसम में उनको संक्रमण जैसे जुकाम और फ्लू से पीड़ित होने की अधिक संभावना होती है.

अपने मासूम को स्वस्थ रखने और उनके शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए उनकी डाइट में खास बदलाव की आवश्यकता होती है. उनकी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ानेवाले फूड्स को शामिल करना सुनिश्चित करेगा कि आपके बच्चे का शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए काफी शक्तिशाली है. इस मौसम में बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए मॉनसून के सबसे अच्छे फूड्स बताए जा रहे हैं.

ड्राई फ्रूट्स और नट्स- बच्चे फल और सब्जियों को अगर नापसंद करते हैं, तो कुरकुरे ड्राई फ्रूट्स और नट्स जैसे काजू, बादाम और अखरोट को उनकी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें. ड्राई फ्रूट्स और नट्स कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स में भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर के इम्यून सिस्टम के असर को बढ़ाकर बच्चों में श्वसन संक्रमण को कम कर सकते हैं. 

हल्दी- हल्दी मसालों में से एक है जो शानदार इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करती है. ये सूजन-रोधी, बैक्टीरिया रोधी, वायरल रोधी, फंगल रोधी गुणों से भरपूर होती है. ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए उसे सबसे अच्छा फूड बनाता है. वास्तव में, हल्दी में करक्यूमिन को एक्टिव सामग्री के तौर पर जाना जाता है. ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है. 

जामुन- जामुन मॉनसून का ताजा फल होता है जो कई फायदे देता है. इस फल में विटामिन सी और मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड की भपूर मात्रा पाई जाती है. इसके पौष्टिक गुण आपके बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी होते हैं.

मशरूम- अगर आप इस सब्जी को अब तक नजरअंदाज कर रहे हैं, तो ये मौसम इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने बच्चे की डाइट में उसे शामिल करने का उपयुक्त समय है. मशरूम विटामिन डी, पोटैशियम, फाइबर, कॉपर और सेलेनियम समेत कई पोषक तत्वों को दिलाने में मदद करेगा. 

अंडा- प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा का सेवन बच्चे का इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ाने के लिए जरूरी है. अंडे में प्रोटीन की अधिक मात्रा और जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. आप अंडे को किसी भी शक्ल में चाहे उबला, ऑमलेट, तला शामिल कर सकते हैं. 

पोषण से भरपूर इन फूड्स के अलावा, कुछ अन्य टिप्स पर भी उसी तरह ध्यान दें. मिसाल के तौर पर सफाई की अच्छी आदतों जैसे रोजाना नहाना, हाथों को धोना और साफ कपड़े पहनने को विकिसत करें. अपने बच्चे के कपड़ों को साफ करने के लिए एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल करें. अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें.

Norovirus: क्या है नई आफत नोरोवायरस? जानिए कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय

Kitchen Hacks: इंफेक्शन से लेकर आफ्टर सेव लोशन तक, जानिए नारियल तेल के अचूक नुस्खे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
Why Food Makes You Hungry: लजीज खाना देखकर मुंह में क्यों आता है पानी? जानें इसका साइंस
लजीज खाना देखकर मुंह में क्यों आता है पानी? जानें इसका साइंस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget