एक्सप्लोरर

Norovirus: क्या है नई आफत नोरोवायरस? जानिए कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय

कोविड प्रभावित ब्रिटेन नोरोवायरस के प्रकोप से निपट रहा है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने चेतावनी भी जारी की है. उसे आशंका है कि नोरोवायरस के अधिकत मामले शैक्षणिक संस्थानों, विशेषकर नर्सरी में पाए गए हैं.

कोविड-19 महामारी से जूझने के करीब दो साल बाद, ब्रिटेन में एक नए वायरस का प्रकोप दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मई से इंग्लैंड में 154 नोरोवायरस के मामले सामने आए हैं. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड का कहना है कि छोटे बच्चों के प्रभावित होने के बाद सभी उम्र के लोगों में संक्रमण की बढ़ोतरी हुई है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने नोरोवायरस के प्रकोप पर चेतावनी भी जारी की है. उसे आशंका है कि नोरोवायरस के ज्यादातर मामले शैक्षणिक संस्थानों, विशेषकर नर्सरी और बच्चों की देखभाल के केंद्रों में पाए गए हैं. 

क्या है नोरोवायरस?
सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, नोरोवायरस संक्रामक संक्रमण है. ये डायरिया, उल्टी, मतली और पेट दर्द की वजह बनता है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कहा, "संक्रमित लोगों या दूषित सतह के संपर्क में आने से ये आसानी से फैल सकता है लेकिन संक्रमित लोगों में से मात्र कुछ ही दूसरे शख्स को बीमार कर सकते हैं." पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने उसे 'विंटर वोमिटिंग बग' बताया है और आम तौर से सर्दी के महीनों में हमला करता है. अधिकतर संक्रमण की वजह बीमार लोगों के संपर्क या दूषित सतह या दूषित फूड या ड्रिंक का सेवन होता है. नोरोवायरस बहुत संक्रामक है और उल्टी, डायरिया का कारण बनता है, हालांकि ये आम तौर से कुछ दिनों में खत्म हो जाता है. सीडीसी के मुताबिक, इस संक्रामक वायरस से संक्रमित होने वाले लोग संक्रमण होने के 1-3 दिनों के अंदर ठीक हो जाते हैं. 

नोरोवायरस के लक्षण
सीडीसी की तरफ से सूचीबद्ध किए गए नोरोवायरस के लक्षणों और संकेतों में डायरिया, उल्टी, मतली, पेट दर्द, बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द शामिल हैं. कुछ मामलों में, वायरस पेट या आंतों के गंभीर सूजन का कारण बन सकता है.  

कैसे बरतें सावधानी?
हमारे शरीर के अंदर वायरस को दाखिल होने से रोकने के लिए स्वच्छता का पालन जरूरी है. पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों की नियमित सफाई करें. कोविड-19 की तरह, अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर नोरोवायरस को नहीं मारते हैं, इसलिए साबुन और पानी सबसे अच्छे विकल्प हैं.

नोरोवायरस के लक्षण दिखने पर खुद को क्वारंटीन करें. दूषित घरेलू सतह को डिसइंफेक्ट करने के लिए ब्लीच और गर्म पानी का मिश्रण या ब्लीच बेस्ड घरेलू क्लीनर का इस्तेमाल करें. 

संक्रमण से उबरने के बाद कम से कम 48 घंटों तक दूसरों के साथ खाने या पकाने से परहेज करें. दूषित कपड़े या बिस्तर डिटरजेंट से और 60 डिग्री सेल्सियस पर धोए जाने चाहिए.

नोरोवायरस से संक्रमित लोगों को आराम करना चाहिए और हाइड्रेटेड रहना चाहिए. 24 घंटे से ज्यादा लक्षणों के लगातार रहने पर डॉक्टर से मिलने की कोशिश करें. 

घटती जन्म दर से परेशान ईरान का नया फॉर्मूला, शादी कराने का सरकारी ऐप 'हमदम' किया लॉन्च

चीन में पिछले 1,000 साल बाद सबसे भयंकर बारिश, अस्पतालों में पानी घुसा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget