एक्सप्लोरर

सात समुंदर पार भी होली की धूम, कहीं 'The Color Run' तो कहीं कहते हैं Holi One

होली की धूम सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी रहती है. भारत के बाहर भी रंगों का त्योहार बड़े ही मजेदार तरीके से मनाया जाता है. हालांकि, इनके नाम अलग-अलग होते हैं.

Holi Around the World : रंगों के त्योहार होली बस आने ही वाला है. हर कोई रंगों में सराबोर होने को तैयार है. शहर हो या गांव हर जगह उत्सव है. रंग, अबीर-गुलाल बाजार में दिखने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली (Holi  2025) अपने देश के अलावा बाहर के कई देशों में भी सेलिब्रेट की जाती है, बस उनके नाम अलग-अलग हैं.क्या लंदन, क्या फ्लोरिडा हर जगह इस कलर फेस्टिवल (color festival) की धूम रहती है. तो चलिए जानते हैं सात समुंदर पार होली कहां-कहां और किन-किन नामों से मनाई जाती है...

1. द कलर रन

यूरोपीय देशों में होली 'द कलर रन' नाम से मनाई जाती है. इसकी चकाचौंध लंदन में ज्यादा देखने को मिलती है. इस फेस्टिवल में लोग व्हाइट शर्ट पहनकर 5 किलोमीटर तक दौड़ते हैं. उन पर रंग छिड़के जाते हैं. हर किलोमीटर पर सिर से पैर तक रंग दिए जाते हैं. लंदन, मैनचेस्टर, ग्लासगो और बर्मिंघम जैसी सिटीज में इस फेस्टिवल की धूम रहती है.

 

2. लाइफ इन कलर

फ्लोरिडा के एक कॉलेज में मनाई गई कलर पार्टी अब 'लाइफ इन कलर' नाम से पूरे देश में मनाई जाती है. यह पार्टी होली से ही इंस्पायर है और इसे खेलने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इस फेस्टिवल की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं.

3. फेस्टिवल ऑफ कलर

होली की तरह ही एक त्योहार हिप्पियों के लिए बेहद खास होता है. इसे 'फेस्टिवल ऑफ कलर' नाम से मनाया जाता है. इसमें लोग खूब नाचते-झूमते और गाते हैं. इसकी मस्ती देखने लायक होती है. 

4. होली वन

केपटाउन में भी होली से प्रेरित एक त्योहार मनाया जाता है, जिसका नाम 'होली वन' है. इस त्योहार का वहां के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसे खेलने के लिए दूर-दूर से लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं.

5. कलरजाम

टेक्सर में लोग गाने और डांस के साथ-साथ रंगों में सराबोर होते हैं. यह त्योहार एकदम होली की तरह ही मनाया जाता है. इसका नाम कलरजाम है. यह फेस्टिवल दुनियाभर में फेमस है और लोग इसे खूब एंजॉय करते हैं.

6. होली गार्डेन फेस्टिवल

स्पेन में भी होली मनाई जाती है. इबिज़ा शहर में होली की तरह ही 'होली गार्डेन फेस्टिवल' सेलिब्रेट होता है. बड़ी संख्या में लोग इसमें पार्टिसिपेट करते हैं. इसे भव्य बनाने के लिए काफी पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget