एक्सप्लोरर

नारियल पानी खाली पेट पीना चाहिए या ब्रेकफास्ट के बाद? जान लें सेहत सही करने वाली बात

नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सवाल उठता है कि नारियल पानी कब पीना चाहिए. आपको इस सवाल का जवाब देते हैं कि नारियल पानी खाली पेट पीना चाहिए या ब्रेकफास्ट के बाद.

नारियल पानी पीना हमारे लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, गर्मी के मौसम में इसका क्रेज काफी ज्यादा बढ़ जाता है.  नारियल पानी को हेल्थ का खजाना कहा जाता है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. लेकिन एक सवाल अक्सर पूछा जाता है कि नारियल पानी खाली पेट पीना सही है या ब्रेकफास्ट के बाद? आइए रिसर्च और हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय से जानें सही तरीका.

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है.

रिसर्च के मुताबिक:

  • नारियल पानी में मौजूद लॉरिक एसिड इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.
  • सुबह इसे पीने से शरीर में हाइड्रेशन बढ़ता है और पाचन में सुधार होता है.
  • यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि यह लो कैलोरी ड्रिंक है.

कब फायदेमंद नहीं?

अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो खाली पेट नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

ब्रेकफास्ट के बाद पीना क्यों अच्छा है?

नारियल पानी ब्रेकफास्ट के बाद भी लिया जा सकता है, खासकर गर्मियों में. यह भोजन को आसानी से डाइजेस्ट करने में मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है.

फायदे:

  • ब्रेकफास्ट के बाद नारियल पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है.
  • यह थकान और डिहाइड्रेशन को कम करता है.
  • स्पोर्ट्स या एक्सरसाइज करने वालों के लिए यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है.

कब नारियल पानी नहीं पीना चाहिए?

  • अगर आपको किडनी की गंभीर समस्या है, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.
  • डायबिटीज मरीज इसे सीमित मात्रा में पिएं, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है.
  • बहुत ज्यादा नारियल पानी पीना शरीर में सोडियम के लेवल को बढ़ा सकता है.

एक्सपर्ट की राय

पटना के ऑरो स्पेशिलिटी क्लिनिक की विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि सौरभ बताती हैं कि "नारियल पानी बेशक हेल्दी ड्रिंक है, साथ ही इसे सही समय पर पीना जरूरी है. खाली पेट यह बॉडी में डिटॉक्सिफिकेशन करता है, जबकि ब्रेकफास्ट के बाद यह शरीर को एनर्जी प्रदान करता है. इस तरह दोनों ही स्थिति में यह फायदेमंद हैं. समय का चयन इंडिविजुअल की आवश्यकतानुसार किया जा सकता है." अगर आपको डिटॉक्स और पाचन बेहतर करना है, तो सुबह खाली पेट नारियल पानी पिएं. अगर एनर्जी और हाइड्रेशन चाहिए, तो ब्रेकफास्ट के बाद पिएं. आप नारियल पानी जिस भी समय पिएं, तो ध्यान रखें, लिमिटेड मात्रा में ही पिएं.

इसे भी पढ़ें- गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget