एक्सप्लोरर

Merry Christmas 2021: क्रिसमस को इस तरह खास अंदाज में करें सेलिब्रेट, बच्चों को भी आएगा खूब मज़ा

Christmas Celebration Idea: क्रिसमस का त्योहार बच्चों के बिना अधूरा है. बच्चे इसमें चार चांद लगा देते हैं. अगर आप इस बार बच्चों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो इस तरह क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं.

Christmas Celebration And Decoration: क्रिसमस को लेकर बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं और हो भी क्यों नहीं, इस दिन बच्चों को ढ़ेर सारे गिफ्ट मिलते हैं. पार्टी में केक और उनकी पसंदीदा चीजें शामिल होती है. घर में क्रिसमस ट्री तैयार करना, उस पर लाइट्स लगाना सभी बच्चों को पसंद होता है. बच्चे अपने प्यारे सेंटा को अपनी पसंदीदा चीजों के बारे में बताते हैं और क्रिसमस की सुबह सेंटा बच्चों के लिए एक प्यारा सा गिफ्ट छोड़कर चला जाता है. क्रिसमस के दिन बच्चे घूमने-फिरने और कई तरह के आयोजनों में शामिल होने की जिद करते हैं. ऐसे में कोविड की वजह से अगर आप घर में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप इस तरह कुछ नए अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं. आप बच्चों को इसमें शामिल करें और ये काम ज़रूर करें.

1- डेकोरेशन- क्रिसमस पर बच्चों को डेकोरेशन का काम दें. थर्माकोल या गत्ते की मदद से सभी बच्चों के हाथ-पैर की शेप बनवाएं और फिर उसे कलर या रंगीन पेपर से सजाएं. आप इन्हें घर मे बने क्रिसमस ट्री पर भी लगा सकते हैं. अगर आपके पास क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप घर के किसी एक ट्री को अच्छी तरह से कॉटन, लाइट्स, बेल्स और दूसरे डेकोरेशन आइटम से सजा लें. बच्चों को इस काम में बहुत मज़ा आएगा. 

2- पजामा पार्टी का आयोजन- अगर आप कहीं बाहर नहीं जा सकते तो घर में बच्चों के लिए पजामा पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. इसमें सभी बच्चों के लिए ड्रेस कोड पजामा रखें. आप पजामा के रंग या प्रिंट को भी थीम बना सकते हैं. ये काफी कंफर्टेबल रहेगा और बच्चे इसमें फुल मजे करेंगे. 

3- गरीब बच्चों में गिफ्ट दें- क्रिसमस पर सभी बच्चों को गिफ्ट मिलने की उम्मीद रहती है. आप आस-पास में गरीब बच्चों को केक और कुकीज़ बांटें. आप चाहें तो उन्हें गिफ्ट और कपड़े भी दे सकते हैं. गरीब बच्चों को ठंड के कपड़े देने से उनकी सर्दी आसानी से कट जाएगी. इस तरह आप उनके लिए असली सेंटा बन जाएंगे. 

4- फोटोग्राफी- क्रिसमस पर अगर बच्चों को कहीं बाहर नहीं ले जा पा रहे हैं तो घर पर पार्टी में उनके लिए फोटोग्राफी करें. आप चाहें तो खुद सेंटा क्लॉज बन सकते हैं और बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवा सकते हैं. क्रिसमस ट्री के पास पूरे परिवार से साथ मज़ेदार फोटो क्लिक करें और सेल्फी लेना न भूलें.

5- सेंटा क्लॉज को चिट्ठी लिखें- बच्चों को बोलें कि वो क्रिसमस के मौके पर अपने प्यारे सेंटा क्लॉज को चिट्ठी जरूर लिखें. बच्चों को कहें कि चिट्ठी में वो अपने दिल की बात कहें, अपनी गलती कनफेस करें और कोई भी विश मांगे. क्रिसमस ट्री के पास रखे बॉक्स में चिट्ठी रख दें. जब बच्चे सो जाएं तो उन चिट्ठियां पढ़कर उनकी विश पूरी कर दें. इससे बच्चे की परवरिश में मदद मिलेगी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget