एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE : जानिए कैसे मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने किया 85 किलो वजन कम

नई दिल्लीः बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे को अपनी उंगुलियों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अब ऐसा कारनामा कर दि‍खाया है जिसे करने के बाद उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा है. जी हां, आचार्य गणेश ने 85 किलो वजन कम कर लिया है जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में है. एबीपी नयूज के संवाददाता रवि जैन ने आचार्य गणेश से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने आचार्य गणेश की फैट टू फिट जर्नी के बारे में जाना.

वजन कम करना कितना आसान या मुश्किल था. वजन कम करने के लिए आपने किस प्रोसेस को फॉलो किया? वजन कम करना बहुत मुश्किल था. मैंने सबसे पहले तकरीबन दो साल पहले सर्जरी करवाईं जिससे 25-30 किलो वजन कम हुआ. लेकिन उसके बाद मैंने काफी मेहनत की. मैंने वजन कम करने के लिए जिम किया, स्विमिंग की. डेढ़-डेढ़ घंटे तक स्विमिंग के दौरान फ्लोटिंग की, वेट ट्रेनिंग की. अभी भी मुझे बहुत वजन कम करने की जरूरत है. मेरा 198-199 वजन था. मुझे 19 किलो वजन और कम करना है अभी.

ये भी देखें- को‍रियोग्राफर गणेश आचार्य ने वजन घटा किया सबको हैरान, देखें इनका नया लुक! कब आपको लगने लगा कि वजन ज्यादा है और आपको तकलीफ हो रही है और अब वजन कम करना चाहिए? मैं जब "हाउसफुल 3' की शूटिंग कर रहा था वहां साजिद नाडियाडवाला ने मुझे कहा कि आप वजन कम करने के लिए ये-ये स्टेप्स अपनाओ. उनके कहने पर ही मैं डॉक्टर मुफज्जल लकड़वाला बेरिएट्रिक सर्जन से मिला. साजिद ने मुझे काफी मोटिवेट किया वजन कम करने के लिए.

मेरे लिए सबसे ज्‍यादा टफ बात ये थी कि मुझे 3 घंटे जिम और स्विमिंग के बाद अपनी फिल्मों की शूटिंग भी करनी थी. मेरे लिए ये समय काफी टफ रहा.

गणेश का कहना है कि कई लोग मेरे नए लुक से बहुत खुश हैं तो कई नाराज भी हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें वहीं मोटा सा चबी-चबी गणेश आचार्य अच्छा लगता था. गणेश कहते हैं कि बेशक मेरा वजन चला गया है लेकिन मैं नहीं बदला हूं.

डायट में क्या कुछ खास बदलाव किए? आप किस तरीके से खा रहे हो ये बात आपके वजन के लिए बहुत मायने रखती है. मैंने रात आठ बजे से बाद और सुबह 12 बजे से पहले खाना एकदम बंद कर दिया है. मैं सुबह जिम और वर्कआउट करता हूं. उसके बाद कोई एक फ्रूट पपीता या कुछ खा लिया. आठ बजे के बाद सिर्फ लिक्विड डायट लेता हूं. ग्रीन टी, ब्लैक टी, सूप या फिर पानी पी लिया. बहुत ज्यादा कोई तकलीफ हो रही है तो डार्क चॉकलेट खा ली. मेरी वाइफ ने इसमें मुझे बहुत सपोर्ट किया.

जब आपका वजन 200 किलो था तो क्या आपका भी बहुत मज़ाक बनता था? मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ क्योंकि मोटापे के बाद भी मैं बहुत एक्टिव था. लोग मुझे बहुत प्यार करते थे. मेरे मोटापे को बहुत प्यार करते थे.

हमारे पाठकों के लिए वजन कम करने के कोई 3 टिप्स बताइए? मैं यही कहना चाहूंगा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है, मेहनत कीजिए. आप अपने बदन पर ध्यान दीजिए. स्वस्थ रहिए. तंबाकू, धूम्रपान और शराब जैसी चीजों से दूर रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget