एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में बच्चे जल्दी पड़ते हैं बीमार... अभी से करते रहें ये काम, पास भी नहीं आएगी बीमारी

बदलते मौसम में बच्चों को आसानी से सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियां हो जाती हैं.लेकिन माता-पिता कुछ बातों का विशेष ध्यान रखकर बच्चों को इन बीमारियों से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

हमें अक्सर देखने को मिलता है कि मौसम बदलते ही बच्चे सबसे ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं. विशेष कर के जब मानसून के आने या गर्मियों से सर्दियों में जाने के समय, बच्चों के लिए बीमारियों का घर बन जाता है. मौसम बदलने पर बच्चों को आमतौर पर वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, इन्फेक्शन और अन्य संक्रमण होने लगते हैं.ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है.ऐसे में पेरेंट्स को बच्चे की देखभाल व जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, ताकि बच्चे कमजोर न हों और बीमार न पड़ें. इसके लिए बच्चों के सही डाइट, नींद, व्यायाम और खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं  यहां कैसे?

एक्सरसाइज
चाहे सर्दी हो या गर्मी, एक्सरसाइज को हर मौसम में करना चाहिए. यह केवल बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जरूरी है.हम सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज से शरीर में अच्छे हार्मोन बनते हैं, जो हमारा मूड बेहतर बनाते हैं. उसी तरह, सुबह की धूप में एक्सरसाइज़ करने से शरीर मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है.इसलिए बच्चों को भी नियमित एक्सरसाइज़ और खेलकूद करानी चाहिए. 

नींद पर्याप्त लें 
छोटे बच्चों के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है. खासकर 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कम से कम 9 घंटे सोना चाहिए. पूरी नींद से बच्चे का जीवन अच्छा रहता है. वो तरोताजा रहते हैं और उनमें एनर्जी भी आती है.पूरी नींद से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. और वह बीमार कम पड़ते हैं. इसलिए माता-पिता को बच्चों की पूरी नींद पर ध्यान देना चाहिए. 

बैलेंस डाइट का ध्यान रखें 
बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार बहुत ज़रूरी है. बच्चों की डाइट में सभी पोषक तत्वों का संतुलन होना चाहिए. बच्चों को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की पर्याप्त मात्रा मिलनी चाहिए. फल, सब्जियाँ, दूध, दालें और अंडे जैसे पौष्टिक आहार से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है. संतुलित आहार से बच्चे कम बीमार पड़ते हैं और जल्द रिकवर करते हैं. इसलिए माता-पिता को बच्चों को पौष्टिक और संतुलित भोजन देना चाहिए. 

हाइजीन का ध्यान रखें 
बच्चों को हमेशा हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए. खाना खाने से पहले और बाद में हाथ अच्छे से धो लेना चाहिए. जब सर्दियां आती हैं तो अकसर देखा जाता है कि बच्चे नहाना छोड़ देते हैं. कई बार माता-पिता भी इस पर ध्यान नहीं देते. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. बच्चों को रोज गुनगुने पानी से नहलाना चाहिए और साफ कपड़े पहनाने चाहिए. इस तरह सफाई और हाइजीन पर ध्यान देने से बच्चे कम बीमार पड़ेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
Synthetic Cells: इंसानों ने बनाई 'जिंदा' कोशिका! जानें क्या है स्पडसेल, जो बदल देगी मेडिकल साइंस की दुनिया?
इंसानों ने बनाई 'जिंदा' कोशिका! जानें क्या है स्पडसेल, जो बदल देगी मेडिकल साइंस की दुनिया?
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget