एक्सप्लोरर

महिला को बिना प्रेग्नेंसी का पता चले हो सकती है डिलीवरी? जान लीजिए क्या है सच

जब पीरियड मिस होता है, तो महिलाएं प्रेगनेंसी का टेस्ट करती हैं और तब उन्हें पता चलता है कि वे मां बनने वाली हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला को प्रेग्नेंसी का पता ही ना चले.

मां बनना हर महिला की लाइफ का एक खास एक्सपीरियंस होता है. जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो आमतौर पर उसके शरीर में कुछ बदलाव दिखने लगते हैं, जिससे उसे प्रेग्नेंसी का पता चल जाता है. जब पीरियड मिस होता है, तो महिलाएं प्रेगनेंसी का टेस्ट करती हैं और तब उन्हें पता चलता है कि वे मां बनने वाली हैं.लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला को प्रेगनेंसी का पता ही ना चले और अचानक उसे डिलीवरी हो जाए. हाल ही में ऐसा ही एक केस ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है. चलिए जानते हैं कि क्या है ये केस और महिला को बिना प्रेग्नेंसी का पता चले कैसे डिलीवरी हो सकती है.

बिना प्रेग्नेंसी का पता चले कैसे डिलीवरी हो सकती है?
क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में बिना प्रेग्नेंसी का पता चले डिलीवरी हो सकती है. क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिला को पूरे प्रेग्नेंसी के दौरान यह पता ही नहीं चलता कि वह प्रेग्नेंट है. ऐसी प्रेग्नेंसी में महिला को प्रग्नेंट होने का बिल्कुल भी पता नहीं होता, और कभी-कभी उसे बच्चे के जन्म से पहले कुछ घंटे में ही इसका पता चलता है. इस प्रेग्नेंसी में महिला को पीरियड्स जैसी ब्लीडिंग होती रहती है, जिससे प्रेग्नेंसी का शक नहीं होता है, इसमें पेट भी ज्यादा बड़ा नहीं दिखता है. साथ ही महिला को बच्चे की मूवमेंट भी महसूस नहीं होती और शरीर में बहुत ज्यादा वजन भी नहीं बढ़ता है.

क्या था ऐसा ही एक केस?
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली चार्लोट समर्स, जो सिर्फ 20 साल की हैं, उन्हें ये नहीं पता था कि वे प्रेग्नेंट हैं. ऐसे मे एक दिन वह डॉक्टर के पास एक नॉर्मल चेकअप के लिए गई थीं क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनका वजन थोड़ा बढ़ गई या है.  डॉक्टर ने रूटीन चेकअप में प्रेगनेंसी टेस्ट किया, और रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि चार्लोट 38 हफ्ते और 4 दिन की प्रेग्नेंट थीं. अल्ट्रासाउंड में यह भी सामने आया कि बच्चे के चारों तरफ एमनियोटिक फ्लूइड होना चाहिए, वह नहीं था. इस वजह से चार्लोट को बड़े हॉस्पिटल भेजा गया. उन्हें लेबर पेन शुरू करवानी पड़ी और सिर्फ 7 मिनट बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया.

यह भी पढ़े : हेलमेट पहनने से झड़ रहे हैं बाल? जानिए क्यों होता है ऐसा और कैसे करें इससे बचाव

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम

Embed widget