एक्सप्लोरर

क्या कैफीन पीना गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है? रिसर्च में हुआ ये खुलासा

गर्भवती महिलाओं का कैफीन का सेवन शिशु के स्वास्थ्य के लिए जोखिम है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भपात समेत मृत जन्म का खतरा रहता है.

गर्भवती महिलाओं को बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कैफीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कैफीन के थोड़े सेवन से भी गर्भपात, मृत जन्म या जन्म के वक्त शिशु के वजन में कमी का खतरा रहता है. शोध में बताया गया है कि कैफीन का सेवन शिशु के साथ या गर्भधारण के समय सुरक्षित नहीं है.

कैफीन का इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा

शोधकर्ताओं ने 20 साल के 48 शोध का अध्ययन कर चेतावनी जारी की है. रॉयल कॉलेज के प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के मुताबिक औरतों को प्रतिदिन 200 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए. इसका मतलब हुआ महिलाएं दो कप कॉफी प्रतिदिन सेवन कर सकती हैं. मगर नए शोध को अंजाम देनेवाले प्रोफेसर जैक जेम्स कहते हैं, "कैफीन की कम मात्रा गर्भपात के खतरे को 36 फीसद तक बढ़ा देती है. जबकि मृत जन्म का खतरा 19 फीसद और जन्म के समय शिशु के वजन में 51 फीसद की कमी हो जाती है. इसके अलावा बचपन में ल्यूकेमिया और मोटापे का संभावित जोखिम रहता है.

प्रोफेसर जेम्स ने अनुमान लगाया कि अगर ब्रिटेन की हर गर्भवती महिला प्रतिदिन 200 मिलीग्राम कैफीन का सेवन करती हैं तो 70 हजार शिशुओं को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने बताया कि आम तौर पर कैफीन ब्लड लेवल में आधा होने में पांच घंटे का समय लेती है. उसके बाद आहिस्ता-आहिस्ता कमी आ जाती है. गर्भावस्था के दौरान समय और ज्यादा हो जाता है. गर्भावस्था के 38वें सप्ताह ब्लड लेवल में आधा होने में कैफीन को 18 घंटे लग सकते हैं. प्रोफेसर जेम्स के मुताबिक इसका मतलब हुआ कि अजन्मे शिशु को कई घंटों तक ड्रग का जोखिम रहता है. जिसका असर शरीर के विकास पर पड़ सकता है.

नए दावे पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

प्रीमियर रिसर्च में एसोसिएट प्रोफेसर एडम जैकब की राय नई शोध से बिल्कुल अलग है. उन्होंने बताया कि नए शोध में नुकसान के प्रति जाहिर की गई चेतावनी सिर्फ कैफीन के कारण नहीं हो सकती है. आलोचकों ने भी प्रोफेसर जेम्स के दावे पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने चेतावनी को भय पैदा करने वाला बताया है. उनकी सलाह है कि संतुलित मात्रा में कैफीन का सेवन सुरक्षित है.

Health Tips: भोजन में कैलोरी को संतुलित करने से वजन घटाने में मिलती है मदद, जानें कब कितनी कैलोरी लेना है जरूरी

क्या सेल्फी से होगी दिल संबंधी बीमारी की पहचान, शोधकर्ताओं ने किया हैरतअंगेज खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियां हफ्तों रहेंगी ताजी! फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम
हरी सब्जियां हफ्तों रहेंगी ताजी! फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget