एक्सप्लोरर

क्या है हमिंग मैडिटेशन? जानिए आपका गुनगुनाना शरीर के लिए है कितना फायदेमंद

क्या आप भी अक्सर काम करते समय गुनगुनाते हैं? जानिए गुनगुनाने से सेहत को किस तरह लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा कि वह काम करते समय गुनगुनाते रहते हैं, खाते समय, खाना बनाते समय, लैपटॉप पर काम करते समय, नहाते समय, वॉक करते समय या जब समय मिले. आपने भी अपनी लाइफ में कई बार ऐसा किया होगा. दरअसल लोग यह तब करते हैं जब वह पुरानी यादें ताजा करते हैं या किसी बात को लेकर बेहद खुश महसूस कर रहे होते हैं. आपको बता दें इस तरह से गुनगुनाने को "हमिंग मेडिडेशन" कहा जाता है. दरअसल लोगों को यह करने से क्या फायदा मिलता है उसके बारे में कोई अनुभव नहीं है, लेकिन आपको बता दें, आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है. ऐसा करने से शरीर को तरह-तरह के लाभ मिलते हैं और यह फायदेमंद भी साबित होते हैं.

जब आप इस तरह से गुनगुनाते हैं तो आप खुश, तरोताजा और हल्का महसूस करते हैं. इतना ही नहीं, बल्कि ऐसे करने से काम करने में मन भी लगा रहता है और बिना आलस के काम जल्दी से हो जाता है. जानते हैं हमिंग मैडिटेशन क्या होता है, उसे कैसे किया जाता है और इसे करने से शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं.

हमिंग मैडिटेशन क्या होता है

दरअसल हमिंग मेडिटेशन ध्यान लगाने को माना जाता है. जब आप गुनगुनाते हैं तभी आपका ध्यान कहीं और होता है और आप गुनगुनाते रहते हैं. इसी को ध्यान लगाना कहा जाता है. जब आप गुनगुनाते हैं तो आपका शरीर कंपन करना शुरू कर देता है. खासकर आपके मस्तिष्क की कोशिकाएं कंपन करने लगती हैं. ऐसे में मस्तिष्क का सारा तनाव दूर हो जाता है, जिसके कारण आप आनंद महसूस करते हैं. ऐसे में अक्सर जब आप गुनगुनाते हैं तो थकान दूर हो जाती है.

हमिंग मैडिटेशन के फायदे

1- इसे करने से तनाव कम होता है और शरीर को आराम महसूस होता है.

2- यह ब्लड प्रेशर को सही रखने में शरीर की मदद करता है

3- यह शरीर में उच्च तनाव पैदा करने वाले हार्मोंस को कम करता है.

4- इसे करने से नींद बहुत अच्छी आती है और बेचैनी नहीं महसूस होती है

5- यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और सभी परेशानियों से दूर करता है 

6- इसे करने से क्रिएटिविटी बढ़ती है

7- यह स्मरण शक्ति में बढ़ाने में शरीर की मदद करता है

हमिंग मेडिडेशन करने का सही तरीका

1- सबसे पहले किसी शांत कोने में एक मैट पर अपनी रीढ़ और गर्दन को सीधा करके आराम से बैठें 

2- अब अपनी आंखों बंद करें और ग़हरी सांसें लें

3- अब होठों को बंद करें और गहरी सांस अंदर लें और धीरे-धीरे गुनगुनाते हुए अपनी नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ना शुरू करें. ध्यान रहे कि सांस छोड़ते हुए आप अंत तक गुनगुनाते रहें

4-  जैसे ही आप पूरी सांस छोड़ देंगे तो  एक गहरी सांस लें और ज़ोर से गुनगुनाते हुए सांस छोड़ना जारी रखें

5-  इसे आप 1 मिनट के लिए करें और लगभग 15- 20 मिनट तक करें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मी में दिमाग को रखना है ठंडा तो इस तेल से करें मसाज, मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget