एक्सप्लोरर

Skin Problems: मौसम बदलते ही क्यों खराब होने लगती है हमारी स्किन? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए बचने के तरीके

Dermatologist Tips: हमारी स्किन पर एक नैचुरल बैरियर होता है, जो नमी को बनाए रखता है और बैक्टीरिया से बचाता है. मौसम बदलने पर यह बैरियर डिस्टर्ब हो जाता है.

Dermatologist Tips for Skin Problems: हम सभी ने महसूस किया है कि जैसे ही मौसम बदलता है, हमारी स्किन भी अचानक बदलने लगती है. कभी वह रूखी और खुरदरी हो जाती है, कभी ऑयली और चिपचिपी तो कभी पिंपल्स और खुजली की समस्या बढ़ जाती है. दरअसल, स्किन हमारी बॉडी का सबसे बड़ा ऑर्गन है और मौसम के छोटे-से बदलाव का असर भी उस पर तुरंत दिखाई देता है. आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव

गर्मी के मौसम में पसीना और ऑयल प्रोडक्शन दोनों बढ़ जाते हैं, जिससे स्किन पर धूल और गंदगी आसानी से जम जाती है और पिंपल्स या एक्ने होने लगते हैं. वहीं, सर्दी के मौसम में ठंडी हवा और कम नमी (Humidity) स्किन की नमी खींच लेती है, जिससे रूखापन, जलन और क्रैकिंग की समस्या आती है. मानसून के दौरान नमी ज्यादा होने से फंगल इंफेक्शन और चिपचिपाहट आम है.

स्किन बैरियर का कमजोर होना

मेट्रो हॉस्पिटल में चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेंट और वन स्किन क्लिनिक की फाउंडर डॉ. खुशबू झा (MBBS, MD)  ने बताया कि हमारी स्किन पर एक नैचुरल बैरियर होता है, जो नमी को बनाए रखता है और बैक्टीरिया से बचाता है. मौसम बदलने पर यह बैरियर डिस्टर्ब हो जाता है, जिसकी वजह से स्किन डिहाइड्रेटेड, संवेदनशील (Sensitive) और रेडनेस वाली हो जाती है. 

एलर्जन और प्रदूषण का असर

मौसम बदलते समय हवा में परागकण (Pollens), धूल और प्रदूषण के कण ज्यादा तैरते हैं. ये एलर्जन स्किन के कॉन्टैक्ट में आकर खुजली, रैशेज, एक्जिमा और एलर्जिक रिएक्शन को बढ़ा सकते हैं. वहीं, कुछ लोगों का इम्यून सिस्टम मौसम में बदलाव पर ज्यादा संवेदनशील होता है. ऐसे में शरीर ओवररिएक्ट करता है और स्किन पर एक्ने, डर्मेटाइटिस या पिग्मेंटेशन की समस्या दिखने लगती है.

कैसे करें स्किन की देखभाल?

  • जेंटल क्लींजर इस्तेमाल करें: बहुत स्ट्रॉन्ग फेस वॉश स्किन के नैचुरल ऑयल्स छीन लेते हैं. हल्के और सल्फेट-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें.
  • मॉइश्चराइजर जरूरी है: सर्दी हो या गर्मी, त्वचा को नमी की जरूरत हमेशा रहती है. अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर चुनें.
  • सनस्क्रीन कभी न छोड़ें: मौसम कोई भी हो, UV किरणें हमेशा नुकसान पहुंचाती हैं. कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन रोजाना लगाएं.
  • हाइड्रेशन बनाए रखें: पर्याप्त पानी पिएं और मौसमी फल व सब्जियां खाएं, ताकि अंदर से स्किन को पोषण मिले.
  • नई समस्याओं को नजरअंदाज न करें: यदि मौसम बदलते समय लगातार खुजली, जलन या पिंपल्स हो रहे हैं तो सेल्फ-ट्रीटमेंट करने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

मौसम बदलना एक नैचुरल प्रोसेस है, लेकिन इसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. अगर आप अपनी स्किनकेयर रूटीन को मौसम के हिसाब से जैसे सही क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का चुनाव करेंगे तो आप इन समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं. सही देखभाल से न केवल आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी, बल्कि मौसम बदलने का असर भी कम होगा.

ये भी पढ़ें: ये 5 लक्षण दिखें तो समझ जाएं शरीर में हो रही विटामिन बी12 की कमी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget