एक्सप्लोरर

40+ होते ही स्किन रूटीन में कर लें ये बदलाव, नहीं तो लटकने लगेंगी चेहरे की त्वचा

Skin Routine After 40s : 40 के बाद स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं, जिसे कम करने के लिए आपको थोड़े से बदलाव की जरूरत है. आइए जानते हैं इन बदलाव के बारे में-

Skin Routine After 40s : 40 की उम्र के बाद शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिनका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है. इस उम्र में स्किन की नेचुरल इलास्टिसिटी और कोलेजन धीरे-धीरे कम होने लगते हैं, जिससे त्वचा ढीली दिखने लगती है, फाइन लाइन्स, झुर्रियां और पिग्मेंटेशन उभरने लगता है. अगर वक्त रहते स्किन केयर रूटीन में बदलाव न किए जाएं, तो चेहरा उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप न सिर्फ इन संकेतों को धीमा कर सकते हैं, बल्कि अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं स्किन केयर रूटीन-

सोच-समझकर करें क्लीनजर का चुनाव 

40 के बाद स्किन ड्राई होने लगती है, इसलिए अब आपको हाइड्रेटिंग और माइल्ड क्लीनजर की जरूरत है. फोमिंग या सॉल्फेट वाले क्लीनजर से बचें क्योंकि ये स्किन का नेचुरल ऑयल छीन सकते हैं. इसके बजाय क्रीम-बेस्ड या ऑयल-क्लीनजर चुनें जो नमी को बरकरार रखें.

हाइड्रेशन है सबसे जरूरी 

स्किन की गहराई तक नमी पहुंचाने के लिए हायल्यूरोनिक एसिड सीरम का इस्तेमाल शुरू करें. यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन प्लंप और मुलायम दिखती है. इसके बाद ऐसा मॉइश्चराइजर लगाएं जिसमें सेरामाइड्स और पेप्टाइड्स हों, जो एजिंग को धीमा करते हैं.

हर रोज लगाएं सनस्क्रीन

धूप से निकलने वाली यूवी किरणें स्किन एजिंग की सबसे बड़ी वजह हैं. इसलिए हर सुबह SPF 30 या उससे अधिक का ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है, चाहे आप घर में हों या बाहर.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

रात में लगाएं रेटिनॉल 

रेटिनॉल स्किन सेल्स को रीजनरेट करने में मदद करता है और कोलेजन बढ़ाता है. इससे झुर्रियां, पिग्मेंटेशन और डलनेस कम होती है. लेकिन ध्यान रखें कि शुरुआत में सप्ताह में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन इरिटेट न हो.

डाइट भी करे बदलाव

स्किन केयर सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी जरूरी है. अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन को शामिल करें. खूब पानी पिएं और फलों-सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें. 

नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट है जरूरी

हर रात 7-8 घंटे की नींद लेना और तनाव से दूरी बनाना स्किन को फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. स्ट्रेस से स्किन डल और झुर्रियां दिखने लगती हैं. इसलिए स्ट्रेस को कम करना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें - बेंचिंग से लेकर सिचुएशनशिप, ब्रेड क्रंपिंग और पॉकेटिंग तक, रिलेशनशिप के ये नए कोड नहीं होंगे पता

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget