एक्सप्लोरर

थ्रेडिंग से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकता है आईब्रो का शेप

आईब्रो आपके चेहरे का एक अहम हिस्सा हैं जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाती है. लेकिन आईब्रोज की गलत शेप आपके लुक को बिगाड़ भी सकती है. आपने चेहरे के आकार के हिसाब से आईब्रोज का सही शेप चुनना जरूरी है.

हर किसी के चेहरे पर अलग तरह की आईब्रोज की सेप अच्छी लगती हैं. किसी को मोटी आईब्रोज पसंद हैं, तो किसी को पतली. अगर आईब्रोज़ चेहरे के हिसाब से सही नहीं हैं, तो ये आपके लुक को खराब भी कर सकती हैं. इसलिए आईब्रोज को सही शेप देना बहुत ज़रूरी है. चेहरे की बनावट के अनुसार आईब्रोज़ की शेप तय करना चाहिए. अगर आप भी अपनी आईब्रोज़ को परफेक्ट शेप देना चाहते हैं, तो ब्यूटी पार्लर जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. आइए जानते हैं कि ये जरूरी बातें क्या हैं. 

लंबे चेहरे के लिए
अगर आपका चेहरा लंबा है, तो सीधी और लंबी आईब्रोज आपके लिए बेहतरीन चुनाव होगी. यह शेप आपके चेहरे की लंबाई को ऑप्टिकली कम करके दिखाती है, जिससे आपका चेहरा अधिक संतुलित और आकर्षक लगता है. 

गोल चेहरे के लिए
अगर आपका चेहरा गोल है, तो आपके लिए थोड़ी ऊंची और धनुषाकार आईब्रोज परफेक्ट चॉइस हैं. इस तरह की आईब्रोज आपके चेहरे को लंबा और संकीर्ण दिखाने का काम करती हैं, जो गोल चेहरे की चौड़ाई को कम दिखाने में मदद करती हैं. यह न सिर्फ आपके चेहरे को अधिक बैलेंस्ड लुक देती हैं बल्कि आपके समग्र रूप में भी सुंदरता जोड़ती हैं. इसलिए, अगली बार जब भी आप थ्रेडिंग करवाने जाएं, धनुषाकार आईब्रोज के लिए कहें, जो आपकी खूबसूरती को और भी निखार देगी. 

अंडाकार चेहरे के लिए
अंडाकार चेहरा, जिसे आदर्श चेहरे का आकार कहा जाता है, पर सभी प्रकार की आईब्रोज खूबसूरती से फबती हैं. चाहे आपकी आईब्रो सीधी हो, धनुषाकार या गोलाकार, हर स्टाइल इस चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है. 

चौकोर चेहरे के लिए
चौकोर चेहरे वालों के जबड़े मजबूत और माथा चौड़ा होता है. ऐसे चेहरों पर गोल या धनुषाकार आईब्रोज खूब जचती हैं. ये आईब्रोज़ चेहरे की मजबूती को थोड़ा हल्का दिखाकर चेहरे को नरम और आकर्षक बनाती हैं. धनुषाकार या गोल आईब्रोज से चेहरे का कठोर लुक कम होता है और चेहरे पर एक संतुलित, मीठी मुस्कान आ जाती है, जिससे आपका पूरा लुक और भी सुंदर लगने लगता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'
मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget