एक्सप्लोरर

हल्दी से चमकाएं अपने पीले दांत, इस तरह करें इस्तेमाल

Turmeric for Yellow Teeth: पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें. हल्दी दांतों की पीलापन हटाकर मुस्कान को निखारती है और मसूड़ों को भी मजबूत बनाती है.

Turmeric for Yellow Teeth: सुंदर मुस्कान हर किसी की पर्सनैलिटी को और भी निखार देती है. लेकिन अगर दांत पीले दिखने लगें तो चेहरा फीका पड़ जाता है. कॉफी, चाय, तंबाकू, पान मसाला या फिर गलत खानपान के कारण दांतों पर पीलापन आना आम समस्या है. हालांकि, प्राकृतिक उपायों में हल्दी सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है. हल्दी न सिर्फ दांतों की पीली परत हटाने में मदद करती है, बल्कि मसूड़ों को भी मजबूत बनाती है.

डॉ. उपासना वोहरा बताती हैं कि, “हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को प्राकृतिक तरीके से चमकदार बनाने और मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में सहायक हैं.

ये भी पढ़े- चेहरे के दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को कर सकतें हैं खराब, इन घरेलू उपायों से करें इसका इलाज

हल्दी से दांत चमकाने के घरेलू नुस्खे

हल्दी और नमक

  • आधा चम्मच हल्दी में चुटकीभर नमक मिलाएं
  • इस पेस्ट को दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें
  • यह नुस्खा दांतों की पीली परत हटाने और ताजगी देने में मदद करता है

हल्दी और नारियल तेल

  • 1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें
  • इसे टूथपेस्ट की तरह दांतों पर ब्रश करें
  • यह ऑयल पुलिंग का काम करता है और दांतों को मजबूत व चमकदार बनाता है

हल्दी और बेकिंग सोडा

  • 1 चम्मच हल्दी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें
  • इस मिश्रण से हफ्ते में 2 बार दांत साफ करें
  • इससे दांतों की जमी गंदगी और दाग-धब्बे दूर होंगे

हल्दी क्यों है दांतों के लिए फायदेमंद?

  • एंटीबैक्टीरियल गुण हल्दी बैक्टीरिया को खत्म करती है, जिससे दांतों में कीड़े नहीं लगते
  • नेचुरल वाइटनर हल्दी दांतों पर जमा पीलापन साफ करती है और उन्हें प्राकृतिक चमक देती है
  • मसूड़ों की सुरक्षा मसूड़ों की सूजन, दर्द और खून आने की समस्या को दूर करती है
  • केमिकल-फ्री उपाय मार्केट के टूथपेस्ट की तुलना में हल्दी पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक है

ध्यान रखने योग्य बातें

  • हल्दी का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार ही करें
  • ज्यादा रगड़ने से मसूड़ों को नुकसान हो सकता है
  • अगर दांतों में ज्यादा पीलापन या कैविटी है तो डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें

दांतों की सुंदरता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपाय हमेशा सुरक्षित और लंबे समय तक असर करने वाले होते हैं. हल्दी एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जो आपके पीले दांतों को चमकदार बनाकर आपकी मुस्कान को और भी आकर्षक बना सकता है. बस सही तरीके से और सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget