एक्सप्लोरर

चावल का पानी ही नहीं स्किन के लिए इसका आटा भी है फायदेमंद, ये है लगाने का तरीका

Rice Flour for Glowing Skin: चावल का आटा स्किन को ग्लोइंग, साफ और जवां बनाने में मदद करता है. जानें इसके फायदे और लगाने का आसान तरीका.

Rice Flour for Glowing Skin: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल हम आसानी से कर सकते हैं. साथ ही ये चीजें हमारी खूबसूरती का राज भी बन सकती है. ऐसी ही एक चीज है, चावल. चावल का पानी स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल का आटा भी आपकी त्वचा को ग्लोइंग, साफ और जवां बनाए रखने में जबरदस्त भूमिका निभा सकता है?

स्किन केयर एक्सपर्ट उपासना वोरा बताती हैं कि, भारतीय घरेलू ब्यूटी रिचुअल्स में चावल के आटे का खूब प्रयोग होता आया है. यह एक ऐसा नेचुरल स्किन केयर इंग्रेडिएंट है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको चमकदार, दाग-धब्बों से मुक्त और टाइट स्किन दे सकता है. आइए जानते हैं कि चावल का आटा आपकी त्वचा के लिए कैसे वरदान साबित हो सकता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।. 

ये भी पढ़े- खून देते ही क्यों आने लगते हैं चक्कर? जानिए वजह और बचाव के तरीके

नेचुरल त्वचा को साफ करता है

चावल का आटा स्किन की ऊपरी सतह से डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है. यह त्वचा को कोमल और फ्रेश बनाता है.

पिगमेंटेशन और टैनिंग में राहत

इसमें मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट त्वचा की रंगत निखारते हैं और टैन हटाने में कारगर होते हैं.

एक्ने और पिंपल्स में फायदेमंद

चावल के आटे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर होने वाले दानों और जलन को कम करते हैं.

एंटी-एजिंग गुण

यह त्वचा को टाइट करता है, झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और स्किन को यूथफुल बनाए रखता है.

ऑयली स्किन के लिए बेहतरी

यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है, जिससे ऑयली स्किन वालों को ब्रेकआउट्स से राहत मिलती है.

चावल के आटे का फेस पैक लगाने का तरीका

2 चम्मच चावल का आटा

1 चम्मच गुलाब जल

1 चम्मच दही या एलोवेरा जेल

ऊपर दिए गए सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें

इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं

15 मिनट तक सूखने दें

हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करते हुए धो लें

हफ्ते में 2 बार इसका उपयोग करें, ताकि स्किन को नेचुरल ग्लो और क्लीन फिनिश मिल सके

अगर आप बाजार के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स से परेशान हो चुकी हैं और कुछ नेचुरल ट्राय करना चाहती हैं तो चावल का आटा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है, बल्कि उसे निखारता भी है.

ये भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां, जानें ये कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget