एक्सप्लोरर

मानसून में ऑयली स्कैल्प से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय

Monsoon Hair Care Tips: मानसून में ऑयली और चिपचिपे स्कैल्प से परेशान हैं तो इन आसान उपायों से अपने बालों ठीक किया जा सकता है.

Monsoon Hair Care Tips: मानसून का मौसम जैसे ही दस्तक देता है, वैसे ही हमारे बालों की मुश्किलें भी शुरू हो जाती हैं. भीगना, उमस और पसीना, ये सब मिलकर स्कैल्प को चिपचिपा और ऑयली बना देते हैं. खासतौर पर जो लोग पहले से ही ऑयली स्कैल्प से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह मौसम किसी बुरे सपने से कम नहीं होता.

डॉ. आंचल बताती हैं कि, मानसून में स्कैल्प का ऑयली होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर सही देखभाल की जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है. आइए जानें उनके बताए कुछ आसान और असरदार उपाय जो मानसून के दौरान बालों को हेल्दी, फ्रेश और चिपचिपेपन से मुक्त रख सकते हैं.

ये भी पढ़े- फैशन में चाहिए बैलेंस, कलर ब्लॉकिंग से ऐसे बनाएं अपने लुक को स्टाइलिश

शैंपू का सही चुनाव करें

मानसून में सही शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए जो एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाए बिना स्कैल्प को नुकसान पहुंचाए. सल्फेट-फ्री और pH बैलेंस्ड शैंपू ऑयली स्कैल्प के लिए बेस्ट होते हैं. शैंपू हफ्ते में कम से कम 2 बार करें.

हेयर वॉश के बाद कंडीशनर सही तरीके से लगाएं

कई लोग गलती से कंडीशनर जड़ों में भी लगा देते हैं, जिससे स्कैल्प और ज्यादा चिपचिपा हो जाता है. कंडीशनर को सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों तक लगाएं.

नीम और एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें

नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प का pH बैलेंस करता है. एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें.

ड्राय शैम्पू या हेयर पाउडर लगाएं

अगर रोज शैंपू करना संभव नहीं है, तो ड्राय शैम्पू या घरेलू हेयर पाउडर जैसे कि मुल्तानी मिट्टी और बेसन का पाउडर भी मददगार हो सकता है. यह स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और बालों को फ्रेश लुक देता है.

ज्यादा तेल न लगाएं

मानसून में हेवी ऑयलिंग से बचें. नारियल या बादाम तेल की कुछ बूंदों को हल्का गुनगुना करके एक घंटे के लिए लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें.

मानसून में ऑयली स्कैल्प की समस्या को नज़रअंदाज न करें. कुछ छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आप अपने बालों को चिपचिपेपन से मुक्त, हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget