एक्सप्लोरर

होली खेलने से पहले और बाद में फॉलो करें ये स्टेप्स, डैमेज नहीं होंगे आपके बाल

होली रंगो का त्योहार है. लेकिन अगर इन्हीं रंगों से थोड़ी सावधानी न बरती जाए, तो यह हमारे बालों को खराब भी कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस बार बालों की देखभाल कैसे करें.

रंगों का त्योहार होली जल्द ही आने वाला है. इस दौरान स्किन से लेकर बालों तक को खूब नुकसान पहुंचता है. ऐसा न हो इसके लिए हम कोशिश करते हैं कि हर्बल कलर्स से होली खेलें. हालांकि, मार्केट में हर्बल कलर के नाम से कुछ भी बिक रहा है. ऐसे में जरूरी है कि इन रंगों पर निर्भर न रहकर हम अपने खुद ही अपनी सुरक्षा करें. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आयुर्वेदिक तेलों और हर्बल मास्क की मदद से बालों को डैमेज होने से सुरक्षित रखा जा सकता है. बालों को सुलझाएं, बांधें, ब्रश करें, माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें, हेयर मास्क लगाएं, गुनगुने पानी से धोएं और कंडीशन करें. लेकिन इनके अलावा होली खेलने से पहले और होली खेलने के बाद भी कुछ स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी होता है. आइये जानते हैं.

होली खेलने से पहले फॉलो करें ये टिप्स: 

1. अपने बालों को सुलझाएं और उनमें तेल लगाएं:

होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले, बालों को ठीक से सुलझा लें. इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में आयुर्वेदिक तेल या कोल्ड-प्रेस्ड तेल जैसे नारियल का तेल, बादाम का तेल या तिल का तेल लगाने से बालों पर एक सुरक्षात्मक लेयर बन जाती है, जिससे रंगों से होने वाले डैमेज की संभावना कम हो जाती है.

2. अपने बालों को बांधें:

बालों को बांधने से न केवल आपके बालों में अधिक रंग लगने से बचता है, बल्कि ये उलझते भी कम हैं, इससे बालों का झड़ना भी कम होता है. त्योहार का आनंद लेते समय अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जूड़ा या चोटी में बांध लें.

होली खेलने से पहले फॉलो करें ये टिप्स: 

1. सूखे रंगों को दूर करें:

रंग खेलने के बाद, सूखे रंगों को हटाने के लिए अपने बालों में धीरे से ब्रश करें. ज़ोर-ज़ोर से ब्रश करने से बचें क्योंकि इससे बाल अधिक टूट सकते हैं.

2. हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें:

केमिकल वाले कठोर शैंपू से बचें, यह बालों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं. जेंटल शैंपू का इस्तेमाल करें, ये बालों को ड्राई किए बिना उन्हें साफ करने में मदद करेंगे.

3. हेयर मास्क लगाएं:

शैम्पू करने से पहले 20-30 मिनट के लिए पौष्टिक हेयर मास्क लगाएं. दही, आंवले का रस, रीठा पाउडर और शिकाकाई पाउडर जैसे तत्व बालों को गहरी कंडीशनिंग प्रदान करते हुए रंग हटाने में अद्भुत काम करते हैं.

4. गुनगुने पानी से धोएं:

आयुर्वेद के अनुसार, गर्म पानी बालों में रूखापन बढ़ाता है और उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए अपने बालों से रंग और शैम्पू धोने के लिए गुनगुने या ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें.

5. कंडीशनर से मॉइश्चराइज़ करें:

शैम्पू करने के बाद, बालों को हाइड्रेटेड रखने और अधिक ड्राई होने से बचाने के लिए एक मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें. बालों को जड़ से सिरे तक पोषण देने के लिए नेचुरल इंग्रीडिएंट से युक्त कंडीशनर चुनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'
मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'
रफ स्किन और ड्राई हेयर का हो जाएगा कायापलट, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
रफ स्किन और ड्राई हेयर का हो जाएगा कायापलट, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget