एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: कोहनी और घुटने पर लगा लें ये चीज, कुछ ही दिनों में गोरे दिखने लगेगी आपकी स्किन

Skin Care Tips: कोहनी और घुटने को गोरा बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें आराम नहीं मिलता. ऐसे में आप इस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कोहनी और घुटनों के कालेपन से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई मेडिकल ट्रीटमेंट का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोई असर नहीं होता. अगर आप भी कोहनी और घुटने के कालेपन से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप कोहनी और घुटने के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं.

कोहनी और घुटने के कालेपन से छुटकारा

कोहनी और घुटने को गोरा बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक नेचुरल माइल्ड एक्सफोलिएटर है, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है साथ ही कालेपन को दूर कर स्किन को गोरा बनाता है. इसका इस्तेमाल करने से त्वचा चमकदार और गोरी दिखाई देती है. बेकिंग सोडा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं,  जिससे यह त्वचा के कालेपन को दूर कर स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

यही नहीं बेकिंग सोडा पसीने और बैक्टीरिया से होने वाली बदबू और काले घेरे को दूर करता है.  बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर आप आसानी से कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर कर सकते हैं. बेकिंग सोडा से पेस्ट बनाने के लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच पानी या दही मिलाना होगा. इसके बाद इसे अच्छी तरह मिला लें, फिर इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं.

बेकिंग सोडा से स्क्रब

इसके अलावा आप बेकिंग सोडा की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं इसके लिए आपको 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच चीनी या नमक मिलाकर स्क्रब बनाना होगा, फिर इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर घुटने या कोहनी पर हल्के हाथों से मालिश करें. आप पेस्ट या स्क्रब को कोहनी और घुटनों पर 10-15 मिनट तक लगा कर छोड़  सकते हैं, थोड़ी देर बाद आप इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें. फिर मॉइश्चराइजर लगाकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखें.

इन बातों का रखें ध्यान

बेकिंग सोडा लगाने से कालापन दूर होता है, लेकिन ध्यान रहे आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं, इससे ज्यादा इस्तेमाल न करें. क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. अगर जलन या खुजली हो तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें. अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो पैच टेस्ट पहले करें फिर इसका इस्तेमाल करें. आप इसके अलावा कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू का रस, दही, हल्दी, बेसन आदि चीजों का उपयोग कर सकते हैं. इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें-  Skin Care Tips: गर्मियों में आपके हाथ भी हो गए हैं खुरखुरे, तो इन पांच चीजों का इस्तेमाल कर स्किन को रखें सॉफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
Castor Oil Benefits: वरदान है अरंडी का तेल, जानें इससे क्या-क्या होते हैं फायदे?
वरदान है अरंडी का तेल, जानें इससे क्या-क्या होते हैं फायदे?
Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget