एक्सप्लोरर

Beauty Tips: टैनिंग की वजह से चेहरे पर आ गया है कालापन, तो इस चीज का इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में देखें असर

Beauty Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही टैनिंग की वजह से अधिकतर लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में त्वचा काली पड़ने के साथ चेहरे पर पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती है.

हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है. लेकिन गर्मी का मौसम शुरू होते ही टैनिंग की वजह से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. गर्मी के दिनों में त्वचा काली पड़ने लगती है और पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए लड़का हो या लड़की दोनों ही महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोई आराम नहीं मिलता है.

अगर आप भी टैनिंग की वजह से परेशान है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को कुछ ही दिनों में ग्लोइंग और चमकदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं उस चीज के बारे में.

गाय का कच्चा दूध

गाय का कच्चा दूध सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है. अगर आप रोजाना गाय के कच्चे दूध को चेहरे पर लगाकर सो जाते हैं और सुबह उठकर चेहरे को धो लेते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से टैनिंग हटाने लगेगी और आप खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं.

कच्चे दूध के फायदे

सदियों से लोग त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. यह एक नेचुरल उपाय है जो त्वचा को टैनिंग से बचाता है. कच्चे दूध में विटामिन, खनिज और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है. अगर आप कच्चे दूध को रोजाना अपने चेहरे पर लगाते हैं तो यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, 

त्वचा को बनाएं चमकदार

कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम और कोमल बनता है.  कच्चा दूध चेहरे से डेड स्किन को निकालने में मदद करता है और चेहरे की सफाई करता है. यही नहीं कुछ लोगों को चेहरे पर सूजन आ जाता है, ऐसे में वे लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह सूजन को कम करने में मदद करता है. कच्चा दूध त्वचा के रंग में बदलाव लाता है और कालेपन को दूर कर त्वचा को चमकदार बनाता है. कच्चे दूध में मौजूद विटामिन A और E त्वचा की क्षति और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

कच्चे दूध का इस्तेमाल

आप कच्चे दूध को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसकी मदद से फेस मास्क, टोनर और मॉइस्चराइजर के रूप में भी दूध का उपयोग कर सकते हैं. सभी की त्वचा अलग होने की वजह से कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी लें और इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: घर पर 5 मिनिट में बनाएं ये खास फेस स्क्रब, दाग धब्बे और डेड स्किन से मिलेगा छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget