एक्सप्लोरर

सन्सक्रीन लेते हुए इन बातों का जरूर रखें खयाल, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकती है जान

Guide to Choosing Sunscreen : सन्सक्रीन खरीदते समय कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि स्किन को नुकसान न पहुंचे. आइए जानते हैं इस बारे में-

Guide to Choosing Sunscreen : तेज धूप और सूरज की रोशनी से स्किन काफी ज्यादा खराब होने लगती है. ऐसे में कई लोग अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से बचाने के लिए सन्सक्रीन लगाते हैं. स्किन के लिए सन्सक्रीन को काफी अच्छा माना गया है, लेकिन अगर आप गलत चुनाव करते हैं, तो इससे स्किन को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं सनस्क्रीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सही SPF का करें चुनाव 

SPF यह बताता है कि सनस्क्रीन UVB किरणों से आपकी स्किन को कितनी सुरक्षा प्रदान करता है. रोजाना इस्तेमाल के लिए SPF 30 से ऊपर लेना सही होता है. अगर आप ज्यादा समय धूप में बिताते हैं, जो SPF 50 या उससे अधिक का विकल्प चुनें.

हमेशा चुने ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन

सनस्क्रीन खरीदते समय हमेशा ब्रॉड स्पेक्ट्रम (Broad Spectrum) का चुनाव करें.  ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाले सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों किरणों से आपकी स्किन को सुरक्षा प्रदान करते हैं. UVA स्किन की उम्र बढ़ाते हैं और UVB स्किन पर जलन पैदा कर सकते हैं. इन दोनों से ही स्किन कैंसर का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाला सनस्क्रीन ही खरीदें. 

स्किन टाइप के हिसाब से खरीदें सनस्क्रीन

अपने स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन खरीदें. अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन है, तो जेल बेस्ड या वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन आपके लिए बेहतर होते हैं. ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीम बेस्ड या फिर मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन सही होते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

एक्टिव इंग्रेडिएंट्स पर दें ध्यान 

सनस्क्रीन में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स पर ध्यान दें. जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे मिनरल इंग्रेडिएंट्स सेंसचिव स्किन के  लिए अच्छे माने जाते हैं. बहुत अधिक केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स से एलर्जी या जलन हो सकती है.

एक्सपायरी डेट जरूर करें चेक

सनस्क्रीन खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें. अगर आप अपनी स्किन पर एक्सपायर्ड सनस्क्रीन लगाते हैं, तो इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. 

सही सन्सक्रीन न लगाने के नुकसान?

अगर आप सही सन्सक्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इससे स्किन को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है, जैसे-

  • स्किन पर हो सकते हैं रैशेस
  • त्वचा पर होने लगती है जलन 
  • पिगमेंटेशन बढ़ना
  • लंबे समय तक UV एक्सपोजर से स्किन कैंसर का खतरा 
  • आंखों में क्रीम जाने पर जलन होना, इत्यादि। 

ये भी पढ़ें - सिर्फ 2 सप्ताह में ही फैटी लिवर से पाएं आराम, बस रोजाना पीना शुरू कर दें ये ड्रिंक्स

 

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget