एक्सप्लोरर

Menopause Issues: मेनोपॉज के दौरान होती हैं खूबसूरती से जुड़ी ये समस्याएं, ऐसे बनाए रख सकती हैं अपना ग्लो

Menopause: महिलाओं के जीवन में रजोनिवृत्ति का समय कुछ ऐसा होता है, जब उन्हें खुद पर हमेशा से अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. सेहत और सुंदरता दोनों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है.

Happy Menopause: महिलाओं को जीवन में मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति होती है, जब उन्हें कई तरह की मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इनका सीधा असर महिलाओं की सुंदरता पर दिखाई देता है और त्वचा पर उम्र से अधिक बुढ़ापा दिखने लगता है. 

हॉर्मोनल असंतुलन मेंटल हेल्थ को बुरी तरह खराब करता है. इससे मन उचटा हुआ और उदास रहता है. इसके साथ ही त्वचा पर बढ़ रहा उम्र का असर भी महिलाओं को परेशान करने लगता है. इस कारण मेनोपॉज उनके लिए और अधिक तकलीफ देने वाली स्थिति बन जाता है. 

हालांकि इन सबके साथ ही महिलाओं को थकान,  कमजोरी, शरीर में दर्द रहना, सिर में भारीपन इत्यादि की समस्या भी सताती है. ये लक्षण हर महिला में अलग-अलग होते हैं. आपको बता दें कि मेनोपोज की स्थिति 45 साल की उम्र के बाद और 55 साल की उम्र के बीच होती है. इस समय ज्यादातर महिलाएं खुद को भावनात्मक रूप से अकेला और कमजोर महसूस करने लगती हैं. इसलिए इन्हें परिवार के साथ और प्रेम की अधिक जरूरत होती है.

ऐसे रखें अपनी सुंदरता का ध्यान 

मेनोपोज के दौरान यानी 45 साल से 55 साल की उम्र के बीच ज्यादातर महिलाओं त्वचा में रूखापन, झाइयां, झुर्रियां, स्किन का डल होना, त्वचा में ढीलापन आना, जैसी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इनसे बचने में यहां बताए जा रहे टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

डायट पर ध्यान दें

मेनोपोज के दौरान आपको अपनी डायट पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि डायट यदि सही रहेगी तो आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं अधिक परेशान नहीं कर पाएंगी. साथ ही उम्र का असर भी त्वचा पर हावी नहीं होगा. 

आप हर दिन 4 अखरोट और कम से कम 20 बादाम रोज खाएं. ये बादाम रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखे गए होने चाहिए. आप दिन में दो बार एक-एक गिलास दूध जरूर पिएं. यदि दूध पीना संभव ना हो तो दिन में एक बड़ी कटोरी दही जरूर खाएं.

हरी सब्जियां, रोज कम से कम एक फल और दिन में दो बार के खाने में दाल का सेवन जरूर करें. ये तरीके आपके शरीर में पोषण की कमी को पूरा करेंगे. इन्हें खाने का असर आपकी त्वचा पर भी साफ दिखाई देगा.

स्किन केयर से जुड़ी बातें

स्किन केयर के लिए आप दिन में दो बार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. एक बार सुबह और एक बार रात को सोने से पहले.

सप्ताह में 3 दिन फेस पैक जरूर लगाएं. जो भी फेस पैक आपको सूट करता है, उसे लगाएं. साथ ही हफ्ते में दो बार 10-10 मिनट के लिए त्वचा पर शहद जरूर लगाएं. यह हाइड्रेशन की कमी को पूरा करता है.

स्क्रबिंग को अपने स्किन केयर में शामिल कर लें. क्योंकि त्वचा पर जमा मृत कोशिकाएं हटने से स्किन अधिक जवां और सुंदर नजर आती है.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर भाग्यश्री तक, चेहरे पर इस विधि से दही लगाती हैं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस

यह भी पढ़ें: छोटे नुस्खे का बड़ा फायदा, त्वचा पर लगाएं दूध तो मिलेंगे सैकड़ों फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget