एक्सप्लोरर

Parenting Tips: स्कूल के लिए नहीं उठता बच्चा, जानिए बच्चे के लिए उम्र के हिसाब से कितनी नींद जरूरी

How Much Sleep Need For Kids: बच्‍चों के सही विकास के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है. इससे उनका मूड भी अच्‍छा रहता है. क्‍या आप जानते हैं कि आपके बच्चे को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए?

Kids Sleep Chart According To Age: आजकल बच्चों के स्कूल शुरू हो गए हैं. ऐसे में बच्चों को सुबह समय से जगाना किसी टास्क से कम नहीं है. जगाने के घंटों बाद भी कई बार बच्चे नींद में या आलस में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है. दरअसल बच्चों के लिए नींद (Sleep For Kids) बहुत जरूरी होती है. इससे उनके दिमाग को आराम (Sleep For Brain) मिलता है और अगले दिन की शुरुआत वो एनर्जी (Energy) के साथ कर पाते हैं लेकिन आजकल टीवी और मोबाइल के जमाने में बच्चे ठीक से सोते नहीं हैं.

देर तक जागने की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है और फिर बच्चा सुबह जगने में परेशान करता है. इससे बच्चे को दिनभर आलस आता है. कम सोने से बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ता है. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपके बच्चे की उम्र के हिसाब से उसे कितने घंटे सोना चाहिए. कितने घंटे की नींद एक बच्चे के लिए जरूरी होती है. आइये जानते हैं. 

बच्‍चों के लिए कितने घंटों की नींद है जरूरी

  • बच्चों की नींद उनकी उम्र के हिसाब से होती है. बच्चा पैदा होने के बाद दिन के 24 घंटों में कम से कम 18 घंटे की नींद लेता है. 
  • जब बच्चा 4 से 12 महीने का हो जाता है तो वो 12 से 16 घंटे की नींद लेता है. 
  • 1 से 2 साल की उम्र के बच्चे को 11 से 14 घंटे सोना चाहिए. 
  • जिन बच्चों की उम्र 3 से 5 साल होती है उन्हें कम से कम 10 से 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए. 
  • वहीं 6 से 12 साल के बच्‍चे के लिए 9 से 12 घंटे की नींद जरूरी है. 
  • 13 से 18 साल के बच्‍चों को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए. 

सोने के फायदे

  • गहरी और अच्छी नींद लेने से शरीर में ग्रोथ हार्मोन बहुत तेजी से एक्टिव होते हैं.
  • बच्चे की अच्छी नींद से इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है और बीमारियां, इंफेक्‍शन, खांसी और जुकाम दूर रहते हैं.
  • अच्छी नींद लेने से दिनभर की थकान और कमजोरी दूर हो जाती है. जिससे शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है.
  • कम नींद लेने से बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और कई मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
  • अच्छी नींद से बच्चे की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ भी अच्छी होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: जानिए क्यों पीना चाहिए चुकंदर का जूस, ब्लड प्रेशर और वजन को कैसे करता है कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Mosquito Bite Reasons: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget