एक्सप्लोरर

योगा से ही होगा... अनुराग कश्यप के ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी, मिलेगी हेल्दी लाइफ

अनुराग को ऐसा लगने लगा था कि वे इस गहरे डिप्रेशन से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे. ऐसे में अनुराग ने बताया की अगर उस समय मेरी लाइफ में योग नहीं होता, तो शायद मैं बच नहीं पाता.

फेमस फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी  लाइफ से जुड़ी एक पर्सनल और इमोशनल बात शेयर की.यह बातचीत उन्होंने फेमस सेलिब्रिटी योग गुरु और थेरेपिस्ट रूपल सिद्धपुरा फारिया के साथ की,  इस बातचीत में उन्होंने बताया कि जब कोविड के बाद मेंटल और ​फिजिकल परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं, तब योग ने उन्हें कैसे बचाया, उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड से लड़ाई लड़ रही थी, उस समय उन्हें भी कोविड हुआ था और उसके बाद उनकी मेंटल हेल्थ बहुत बिगड़ गई. उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वे इस गहरे डिप्रेशन से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे. ऐसे में अनुराग ने बताया की अगर उस समय मेरी लाइफ में योग नहीं होता, तो शायद मैं बच नहीं पाता. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अनुराग कश्यप के ये टिप्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे.

कैसे योग बना लाइफसेवर? 

योग हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है. योग के जरिए से न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है, बल्कि मन को शांत और स्ट्रेस फ्री भी किया जा सकता है. ऐसे में अनुराग ने बताया कि वे पिछले कई सालों से नियमित रूप से योग कर रहे थे, लगभग 4-5 सालों से योग उनकी लाइफ का हिस्सा बन चुका था. यही योग प्रैक्टिस और शरीर की मसल्स मेमोरी ने उन्हें उस मुश्किल समय में बचाया है. उन्होंने बताया कि शरीर के मसल्स मेमोरी इतनी मजबूत हो चुकी थीं कि उन्होंने हर तरह की बीमारी का सामना करने में उनकी मदद की.

उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि शुरुआत में उन्हें योग की कुछ चीजें अजीब लगती थीं. जैसे जब रूपल जी ने उन्हें चेयर योग करने को कहा, तो उन्हें समझ नहीं आया कि कुर्सी पर बैठकर योग कैसे किया जा सकता है. इसी तरह, जब उनसे योग व्हील खरीदने को कहा गया, तो उन्हें यह सब मजाक जैसा लगा. लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने योग को समझा और प्रेक्टीस की, उन्हें समझ में आया कि योग कितना जरूरी और असरदार है.

योग प्रैक्टिस और टिप्स

अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने योग गुरु रूपल के साथ बैठकर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया. यह पोस्ट उनके और रूपल के योग प्रैक्टिस के 10 साल पूरे होने के मौके पर शेयर की गई थी.दोनों ने साथ मिलकर इस जर्नी को याद किया और अपने इमोशंस खुलकर सभी के साथ शेयर किए. इसके साथ अनुराग ने यह भी बताया कि योग सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह मन को शांत रखने, सेल्फ एस्टीम, और इनर स्ट्रैंथ को बढ़ाने का भी एक सोर्स है. आज के समय में, जब मेंटल हेल्थ बड़ी चुनौती बन चुका है, तब योग हमें लाइफ में बैलेंस और पॉजिटिविटी बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़े : विंबलडन के इस मैच के टिकट की कीमत थी 12 लाख रुपये, जानें क्या है महंगे टिकट का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget