एक्सप्लोरर

क्या आपको भी है दिनभर रील्स देखने की आदत तो खराब हो सकता है आपका अंगूठा? हैरान कर देगी यह स्टडी

अगर पूरा दिन रील्स देखने और स्क्रॉल करने की आदत है, तो इससे अंगूठे को काफी नुकसान हो सकता है. व्हाट्सएपआइटिस नामक आपको भी यह बीमारी हो सकती है.आइए जानते हैं इसके बारे में...

आजकल लोग अपना ज्यादातर वक्त मोबाइल पर रील्स देखने में बिता रहे हैं. रील्स 15 से 30 सेकंड के मजेदार और रोचक वीडियो होते हैं. लेकिन कई लोग इन्हें घंटो तक बिना रुके देखते रहते हैं.एक सर्वे के मुताबिक, अब 30 से 40 % लोग सबसे ज्यादा अपना वक्त रील्स देखने में ही खर्च कर रहे हैं. रील्स की इतनी लत लगाना सेहत के लिए हानिकारक है. दिनभर रील्स देखने की आदत से हाथ की अंगुलियों को नुकसान हो सकता है. जिसे व्हाट्सएपआइटिस कहते हैं. जो लोग घंटों तक रील्स देखते हैं और स्क्रॉल करते रहते हैं, उनकी अंगुलियों में दर्द, सूजन और कमजोरी आती है. व्हाट्सएपआइटिस एक तरह की हाथ और पंजे की रिपिटिटिव स्ट्रेन इंजरी (Repetitive Strain Injury- RSI) है. इसे व्हाट्सएप थंब (WhatsApp Thumb) भी कहा जाता है. 

यह एक ऐसी स्थिति है जब किसी व्यक्ति के हाथ और पंजों में लगातार व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग, टेक्स्टिंग ऐप्स या रील्स का इस्तेमाल करने से दर्द, सूजन और अन्य समस्याएं होने लगती हैं.ये समस्याएं आमतौर पर अंगूठे और हथेली में होती हैं क्योंकि ये हाथ के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हिस्से होते हैं.इसलिए व्हाट्सएपआइटिस को एक तरह का रिपिटिटिव इंजरी के रूप में देखा जा सकता है. 

जानें क्यों अंगूठे में होता है दर्द 
जब हम रील्स देखते हैं और स्क्रॉल करते हैं तो हमारा अंगूठा स्क्रीन पर घसीटता रहता है. इस दौरान अंगूठे पर लगातार दबाव पड़ता रहता है और उसे एक ही अंदाज में मोड़ना पड़ता है. ये लगातार दबाव और एकसमान मुड़ाव अंगठूे की मांसपेशियों और नसों को नुकसान पहुंचाता है. धीरे-धीरे अंगूठे में दर्द होने लगता है और उसकी ग्रिप भी कमजोर होती जाती है. वजह ये है कि हमारी अंगुलियां इतना लंबा समय तक स्क्रॉल करने के लिए डिजाइन नहीं हैं. रील्स देखते समय हम अपनी अंगुलियों को बार-बार एक ही तरह से मोड़ते और यूज करते हैं जिससे उन पर दबाव पड़ता है. यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है. 

यह भी सकती है परेशानी 
जब हम लंबे समय तक मोबाइल में झुक कर रील्स देखते हैं तो हमारी गर्दन, कंधे और हाथों पर दबाव पड़ता है. रील्स देखते समय हमारा सिर एक ही मुद्रा में रहता है और शरीर का बाकी हिस्सा एकदम से नहीं हिलता. ऐसे में कई लोगों को गर्दन और कंधों में दर्द और अकड़न होने लगती है. कई बार तो हाथ भी सुन्न पड़ जाते हैं. साथ ही नींद भी खराब होने लगती है। इसलिए रील्स देखना कम कर देना चाहिए. 

'ट्रिगर फिंगर' बीमारी 
मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से हाथ की उंगलियों में 'ट्रिगर फिंगर' नामक एक बीमारी होने लगी है, जो उंगलियों में दर्द, सूजन और कड़ापन का कारण बनती है. दुनिया भर में लगभग 2% लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे में हमें मोबाइल के कम इस्तेमाल पर ध्यान देने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: Brain Tumour: ये हैं वो कारण, जिनकी वजह से हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget