एक्सप्लोरर

मायावती ने हैदराबाद एनकाउंटर को सही ठहराया, योगी पर हमलावर होकर बोलीं- 'यूपी पुलिस तेलंगाना से सीखे'

महिलाओंं पर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. देश के कई जगहों पर महिलाओं से रेप के बाद मार डालने की खबरों ने लोगों को हिला कर रख दिया है. हर कोई अपराध पर लगाम कसने के अपने अपने तरीके से तर्क दे रहा है. इसी बीच मायावती ने यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेने की सलाह दी है.

लखनऊ: हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार की तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार दिए जाने को सही ठहराते हुए बीएसपी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस को हैदराहाद पुलिस से सीख लेने की नसीहत की है. इसके साथ ही मायावती ने उत्तर प्रदेश में औरतों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर योगी सरकार को निशाने पर लिया है.

मायावती ने कहा, "औरतों के खिलाफ अपराध में इजाफा हो रहा है और राज्य सरकार सो रही है.”

हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर पर मायावती ने हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा की. उन्होंने कहा,” दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए.” साथ ही प्रदेश की सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि यहां अपराधियों के साथ मेहमानों की तरह व्यवहार किया जा रहा है. इस तरह के माहौल को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि राज्य में अभी जंगल राज कायम है.

उन्नाव रेप पीड़िता को जलाने की कोशिश

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उन्नाव रेप कांड पीड़िता को अपराधियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की थी. गंभीर स्थिति में में उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली इलाज के लिए लाया गया. जहां उसकी हालत ठीक नहीं है. इससे पहले उन्नाव में रेप पीड़िता को सड़क हादसे में मार डालने की कोशिश की गई थी. जिसके तार बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जोड़े गये.

गौरतलब है कि एनसीआरबी ने दो साल की देरी के बाद साल 2017 के अपराध से जुड़े आंकड़ें जारी किए हैं, जिनमें महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के मामले में यूपी सबसे आगे रहा. पूरे देश में महिलाओं के साथ हिंसा के मामले में यूपी ऐसा राज्य है जहां महिला हिंसा की घटना का प्रतिशत 15.6 है.

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में महिला हिंसा के 35,908 मामले दर्ज किये गये.  2016 में 49,262 महिला हिंसा का मामला सामने आया. और 2017 में बढ़कर 56 हज़ार पर पहुंच गया. जबकि राज्य सरकार ने आंकड़ों से इतर एनकाउंटर को अपराधियों में भय का कारण बताया था. उसका दावा था कि एनकाउंटर के डर से अपराधी या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या जमानत तुड़ाकर जेल जाना पसंद कर रहे हैं. ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर सरकार का दावा था कि सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget