एक्सप्लोरर

CAA: योगी की चेतावनी- प्रदर्शन में 'आजादी' का नारा लगाने वालों पर दर्ज करेंगे 'देशद्रोह' का केस

नागरकिता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में आजादी का नारा लगानेवालों पर योगी ने कड़े तेवर अपनाए हैं. उन्होंने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है.

लखनऊ: देश के कई जगहों पर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. जिसमें प्रदर्शनकारी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं. विरोध का इस बार सबसे अनोखा तरीका ‘आजादी’ का नारा है. मगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ को आजादी का नारा देश विरोधी लगता है. उन्होंने आजादी के नारे लगानेवालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है.

'आजादी' का नारा लगानेवाले देशद्रोही-योगी

कानपुर में नागरिकता कानून के पक्ष में बीजेपी की सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने एलान किया, “विरोध के नाम पर अगर किसी ने आजादी का नारा लगाया तो ये देशद्रोह होगा. सरकार इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.” उन्होंने चेताया, “लोगों को भारत की जमीन से भारत के खिलाफ साजिश करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.”

मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी पार्टियों पर महिलाओं की आड़ में सियासत करने का आरोप लगाया. योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं और उनके परिवार के लोगों को हर नुक्कड़ पर धरना देने के लिए आगे कर दिया है. उन्होंने कहा कि पुरुष सदस्य घर के अंदर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं जबकि औरतों को धरना पर बिठाया जा रहा है.

CAA के खिलाफ जारी है प्रदर्शन

नागरिकता कानून के विरोध में लखनऊ के ऐतिहासिक टावर चौक में प्रदर्शनकारी पिछले कई दिनों से धरना पर बैठे हैं. पुलिस ने सभा को अवैध बताते हुए तीन आपराधिक केस दर्ज किया है. जिनमें मशहूर शायर मनौव्वर राणा की दो बेटियां भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कंबल लूटने और खाना छीनने का आरोप लगाया था. जबकि पुलिस ने खंडन करते हुए कहा था कि कंबल को कानूनी तरीके से जब्त किया गया है. इसके अलावा इटावा में महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती का वीडियो फुटेज आ चुका है. जिसमें पुलिस दुकान में घुसकर जबरदस्ती बंद करवा रही है.

पिछले महीने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कानून के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें पूरे राज्य भर में करीब 20 लोगों की जान गई थी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसिया कावाई पर सवाल उठाते उन्हें हिंसा का जिम्मेदार ठहराया था. जबकि पुलिस ने फायरिंग का जिम्मेदार प्रदर्शनकारियों को बताया था. हिंसा के बाद योगी सरकार ने सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से वसूलने के निर्देश दिये थे.

 मनोज तिवारी का मजाक उड़ाने के बाद AAP ने जारी किया भोजपुरी गाना, पूर्वांचली वोटरों को साधने की कोशिश

CAA-NRC: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 'भारतीय मुसलमानों को कोई छू तक नहीं पाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget