एक्सप्लोरर

इमरान खान को 'बब्बर शेर' कहने पर घिरे सिद्धू, बीजेपी की मांग, सोनिया गांधी देश से माफी मांगे

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की शान में कसीदे पढ़ना सिद्धू को भारी पड़ गया है. बीजेपी ने सिद्धु के बहाने कांग्रेस पर हमला बोला है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शान में कसीदे पढ़ना सिद्धू को भारी पड़ गया है. भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए राहुल और सोनिया गांधी से उनकी राय स्पष्ट करने को कहा है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा, “ सिक्खों की तरफ से बोलने का अधिकार सिद्धू को किसने दिया ?” पात्रा ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बब्बर शेर और शहंशाह कहकर पुकारना सिद्धु को शोभा नहीं देता.”

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान का करतारपुर कॉरिडोर को खोलना भारतीयों पर कोई एहसान नहीं है. लेकिन सिद्धू ने पाकिस्तान के इस कदम को एहसान बताकर भारतीयों का मजाक उड़ाया है. संबित पात्रा ने आगे कहा, "सिद्धू की इस टिप्पणी पर सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए."

क्रिकेट के मैदान से लेकर सियासत की पिच तक क्रिकेट की पिच पर सिक्का जमाने वाले सिद्धू अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. राजनीति की पिच पर व्यंग्य और अपनी शैली के जरिए विरोधियों पर वार करने में सिद्धू का कोई जोड़ नहीं है. लेकिन सिद्धू का बड़बोलापन कभी-कभी उनपर भारी पड़ जाता है. कभी बीजेपी में रहे सिद्धू अब कांग्रेस के नेता हैं. जाहिर बात है सिद्धू के तरकश से निकला हुआ तीर जब विरोधी पार्टी बीजेपी की तरफ जाएगा तो जवाबी हमला भी उसी की तरफ से होगा.

क्या हुआ था करतारपुर कॉरिडोर उद्घटान के मौके पर

करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन के मौके पर सिद्धू ने कहा था, “प्रधानमंत्री इमरान खान में 14 करोड़ सिखों का विश्वास है. इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर खोलकर सिख समुदाय पर बड़ा एहसान किया है. इस एहसान के बदले सिख समुदाय जहां भी जाएगा इमरान खान की शान में कसीदे पढ़ेगा.’’

सिद्धू ने ये भी कहा था, “मंच पर भले ही मैं अकेला खड़ा होकर ये सारी बातें कह रहा हूं लेकिन सच्चाई यही है कि जो मेरे दिल में है वही आज 14 करोड़ सिख भी महसूस कर रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget