एक्सप्लोरर

Ayodhya Verdict: मोहन भागवत ने किया फैसले का स्वागत, कहा- दशकों की लड़ाई के बाद हुआ इंसाफ

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले का स्वागत किया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को किसी भी प्रकार की हार या जीत मानने की बात से इंकार किया है.

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले का स्वागत किया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को किसी भी प्रकार की हार या जीत मानने की बात से इंकार किया है.

फैसले का स्वागत करते हुए मोहन भागवत ने कहा, ''हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. ये केस कई दशकों से चल रहा था और अब ये अपने सही अंत पर पहुंचा है. इसे जीत या हार की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. इसी के साथ हम समाज के सभी लोगों की कोशिशों का भी स्वागत करना चाहूंगा. सभी शांति बनाए रखें.''

भागवत ने कहा दशकों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद राम जन्मभूमि से संबंधित सभी पहलुओं का बारीकी से विचार हुआ है सभी पक्षों का मूल्यांकन हुआ. उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश वासियों से अनुरोध है कि विधि और संविधान के दायरे में रहकर इस निर्णय का स्वागत करें. इस विवाद की समाप्ति की दिशा में लाने की पहल और सरकार की ओर से होने वाली पहल होगी. हमें विश्वास है अतीत की सभी बातों को भुलाकर सभी राम जन्मभूमि के निर्माण के लिए साथ मिलजुल कर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे.

इसके अलावा एबीपी न्यूज के सवाल का भी भागवत ने जवाब दिया. एबीपी न्यूज ने मोहन भागवत से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में हीं 5 एकड़ जमीन देने की बात कही है? ऐसे में क्या उसका विरोध किया जाएगा क्योंकि पहले हिंदु संगठनों का कहना था कि मुस्लिमों को अयोध्या की सीमा से बाहर ही मस्जिद के लिए जमीन दी जाए? 

Ayodhya Verdict: 1045 पन्नों का है पूरा फैसला, 929 पन्ने एक मत से, 116 पन्नों में एक जज की अलग राय

इसके जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि इस बात का फैसला सरकार को लेना है. ये सरकार तय करेगी कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को वो किस तरह शांति से निपटाती है.

आपको यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 2.77 एकड़ विवादित जमीन का पूरा टुकड़ा रामलला पक्ष को दे दिया. इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने भगवान राम के अस्तित्व को माना है और इस पर किसी प्रकार के विवाद होने की बात से इंकार किया है. हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा कि केवल आस्था के बल पर किसी के हक में फैसला नहीं दिया जा सकता.

अयोध्या फैसले पर बोली कांग्रेस- सुप्रीम कोर्ट ने आस्था और विश्वास का सम्मान किया

हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी वैकल्पिक जमीन देने की बात कही है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार तीन महीने में ट्र्स्ट बना कर फैसला करे. ट्रस्ट के मैनेजमेंट के नियम बनाए, मन्दिर निर्माण के नियम बनाए. विवादित जमीन के अंदर और बाहर का हिस्सा ट्रस्ट को दिया जाए.'' कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ की वैकल्पिक ज़मीन मिले. या तो केंद्र 1993 में अधिगृहित जमीन से दे या राज्य सरकार अयोध्या में ही कहीं दे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget