एक्सप्लोरर

दिल्लीः फीस बढ़ोतरी और ड्रेस कोड के विरोध में छात्रों ने किया जेएनयू के बाहर प्रदर्शन

हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों ने 'दिल्ली पुलिस वापस जाओ' जैसे नारे लगाये और कुलपति एम जगदीश कुमार को एक 'चोर' बताया.मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल कार्यक्रम स्थल से बाहर नहीं आ पा रहे थे.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के निकट प्रशासन की 'छात्र-विरोधी' नीति के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) भवन की ओर बढ़ रहे थे. उस दौरान सुरक्षा के लिए मौजूद गार्डों ने छात्रों को जाने से रोक दिया. घटना उस समय घटी जब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू यहां दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे.

जेएनयू से लगभग तीन किलोमीटर दूर एआईसीटीई के दरवाजों को बंद कर दिया गया और सुबह शुरू हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए परिसरों के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि जेएनयू परिसर के उत्तरी और पश्चिमी दरवाजों के बाहर और बाबा बालकनाथ मार्ग पर एआईसीटीई ऑडिटोरियम और जेएनयू के बीच स्थित सड़क पर बैरिकेड लगाये गये है.

अयोध्या : पिछले तीस सालों से इकट्ठी की जा रही हैं ईंटें

पुलिस ने बताया कि छात्रों ने इन बैरिकेड को तोड़ दिया और दोपहर करीब साढ़े 11 बजे एआईसीटीई की तरफ मार्च करने लगे. कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.

हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों ने 'दिल्ली पुलिस वापस जाओ' जैसे नारे लगाये और कुलपति एम जगदीश कुमार को एक 'चोर' बताया.मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल कार्यक्रम स्थल से बाहर नहीं आ पा रहे थे.

एक अधिकारी ने बताया, ''जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष और उपाध्यक्ष साकेत मून को एचआरडी मंत्री के लिए रास्ता दिये जाने के लिए छात्रों से बात करने को कहा गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से द्वार से हटने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.''

महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य में एनडीए में फूट

जेएनयूएसयू के पदाधिकारियों ने पोखरियाल से मुलाकात की और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर किया जायेगा. बहरहाल, वे कुलपति से नहीं मिल सके. प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, ''हम कुलपति से मिलना चाहते हैं.''

जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा, ''हमारे लिए यह ऐतिहासिक दिन है कि हमने बैरिकेड तोड़ दिये और कार्यक्रम स्थल पहुंचे और मंत्री से मुलाकात की.'' उन्होंने कहा, ''हमारा आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है. हम एचआरडी मंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे कुलपति से छात्रों से बातचीत करने को कहे.''

अयोध्या फैसला: ओवैसी के बयान पर AIMPLB और मुस्लिम पक्षकार ने जताया ऐतराज

एचआरडी मंत्री ने वादा किया कि छात्र संघ को बैठक के लिए मंत्रालय बुलाया जायेगा. छात्र कुलपति से मिलना चाहते थे और उनकी मांग थी कि मसौदा छात्रावास मैनुअल को वापस लिया जाये जिसमें उनके अनुसार फीस वृद्धि, कर्फ्यू का वक्त और ड्रेस कोड जैसी पाबंदियों का प्रावधान है.

छात्रों ने बताया कि सुबह शुरु हुआ यह प्रदर्शन छात्रावास के मैनुअल के विरोध के अलावा पार्थसारथी रॉक्स में प्रवेश पर प्रशासन की पाबंदी तथा छात्र संघ के कार्यालय को बंद करने के प्रयास के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का ही हिस्सा है.

11 महीने बाद कार बाजार ने मनाई 'दिवाली'

Maharashtra: पहले भी Shiv Sena ने इन मुद्दों पर Congress का किया है समर्थन, सरकार बनाने का समीकरण देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को भेजा जेल
26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को सुनाई सजा
West Bengal Elections 2026: 15 साल राज, अब अग्नि परीक्षा… क्या ‘ब्रांड ममता’ बंगाल में फिर से दिखा पाएगा करिश्मा?
15 साल राज, अब अग्नि परीक्षा… क्या ‘ब्रांड ममता’ बंगाल में फिर से दिखा पाएगा करिश्मा?
Petrol Diesel Price Hike: 'जनता पर महंगाई की मार', आखिरी चरण की वोटिंग से पहले राहुल गांधी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा बयान
'जनता पर महंगाई की मार', आखिरी चरण की वोटिंग से पहले राहुल का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा बयान
जिस गोधरा वॉर्ड में है 100 प्रतिशत मुस्लिम वोटर, वहां पर जीतीं निर्दलीय हिन्दू उम्मीदवार
जिस गोधरा वॉर्ड में है 100 प्रतिशत मुस्लिम वोटर, वहां पर जीतीं निर्दलीय हिन्दू उम्मीदवार

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका
बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका
2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया
1990 की वो ब्लॉकबस्टर जिसने दिया 900 प्रतिशत का रिटर्न, सनी देओल हुए थे 'घायल'
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब
बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब
'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात
'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात
Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
Embed widget