एक्सप्लोरर

दरियागंज हिंसा: भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया

दरियागंज हिंसा के मामले में गिरफ्तार 15 लोगों को भी अदालत ने दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि, पुलिस ने अदालत से इन आरोपियों को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी.

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया वहीं 15 अन्य को अदालत ने दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस स्तर पर अदालत मानती है कि आरोपी की जमानत के लिए उचित आधार नहीं बनता है.

सुनवाई के दौरान आजाद की ओर से महमूद प्राचा और भानु प्रताप सिंह पेश हुए और उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित हो कि उनके मुवक्किल ने जामा मस्जिद में एकत्र भीड़ को दिल्ली गेट जाने के लिए उकसाया, जहां हिंसा हुई. उन्होंने कहा कि आजाद को गैरकनूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है.

वहीं, पुलिस ने गवाहों को धमकाने का अंदेशा जताते हुए जमानत का विरोध किया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी न्यायिक हिरासत जरूरी है. अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों के बाद जब फैसले का इंतजार किया जा रहा था तब आजाद अदालत कक्ष में बैठे थे और उनके आसपास करीब 15 समर्थक खड़े थे.

इससे पहले वकीलों ने अदालत से अनुरोध किया था कि जांच अधिकारी को आजाद के बारे में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया जाना चाहिए. इस पर जांच अधिकारी ने बताया कि आजाद को गिरफ्तार किया गया है और कानून के मुताबिक 24 घंटे के भीतर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. जब आजाद को पुलिस द्वारा सफेद कार से तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा था तब उनके समर्थक रावण-रावण के नारे लगा रहे थे.

वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आजाद ने जामा मस्जिद में एकत्र भीड़ को भड़काऊ भाषण दिया जिसकी वजह से वह दिल्ली गेट की ओर बढ़ी. इससे पहले शाम को दरियागंज हिंसा के मामले में गिरफ्तार 15 लोगों को भी अदालत ने दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि, पुलिस ने अदालत से इन आरोपियों को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी.

पुलिस ने अदालत से कहा, ‘‘सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया गया. जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती आरोपियों को जेल में रखा जाए. यह हमला पूर्व नियोजित था. एक कार में आग लगा दी गई, कई लोग घायल हुए. मामले की गहराई से जांच की जरूरत है. वहीं, 15 आरोपियों की ओर से पेश वकील रिबेका जॉन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पुलिस ने बिना सबूत लोगों को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget