एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के कहर के बीच बिहार में बर्ड फ्लू और चमकी बुखार ने दी दस्तक

बिहार पहले की कोरोना के कहर को झेल रहा है लेकिन इस बीच वहां पर चमकी बुखार और बर्ड फ्लू का केस सामने आया है. बता दें कि देश दुनिया में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.

पटना: कोरोना वायरस से परेशान बिहार में बर्ड फ्लू और चमकी बुखार ने दस्तक दे दी है. बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हर दिन बढ़ रही है इसी बीच चमकी बुखार और बर्ड फ्लू के भी केस सामने आने शुरू हो गए हैं. बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचने के लिए मुर्गे को ज़मीन में गाड़ा जा रहा है. वहीं मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चे का मामला सामने आया है.

मुज़फ़्फ़रपुर के एस के एमसीएच में एक सकरा से एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का संदिग्ध बच्चा आया जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.जिले के जिलाधिकारी डॉ चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि चमकी का संदिग्ध एक मरीज आया है. जिसका इलाज किया जा रहा है. इन सब परेशानियों को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण, बर्ड फ्लू और स्वाईन फ्लू को लेकर हाई लेवल मीटिंग की है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना संक्रमण,एईएस, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू के हालात की समीक्षा की. कोरोना संक्रमण से उपजी ताजा स्थिति की जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फ्लू को लेकर भी जानकारी ली.उन्होंने कहा कि जहां भी पक्षियों की अननैचुरल डेथ हो रही है उस पर नजर रखें.फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जायें.

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समीक्षा के क्रम में एईएस के संबंध में भी निर्देश देते हुये कहा कि एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम के संदर्भ में अभी से ही पूरी तैयारी रखी जाय.लोगों को एईएस के संबंध में अभियान चलाकर अभी से ही जागरूक करें.

एईएस से प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय ज़रूर करें और वहां पूरी सफाई का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर में बन रहे 100 बेड वाले शिशु गहन चिकित्सा इकाई (PICU) को जल्द से जल्द तैयार करायें ताकि समय पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

Coronavirus:नीतीश कुमार बोले- लोगों को बसों से भेजना गलत, बीमारी फैलेगी और फेल हो जाएगा लॉकडाउन Coronavirus: कोरोना संदिग्ध और आइसोलेशन में रह रहे लोगों पर इन दो ऐप्स से नजर रख रही है बिहार सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget