एक्सप्लोरर

ब्रेड का सेवन करना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक!

भारतीय बाजार में मिलने वाले अधिकांश खुले या पैकेट बंद ब्रेड में ऐसे रसायन मिले होते हैं, जिनसे कैंसर हो सकता है. यह चेतावनी एक नए अध्ययन में दी गई है. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट (सीएसई) द्वारा कराए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले अधिकतर ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट और पोटेशियम आयोडेट रसायन मिले होते हैं, जिनसे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है. इसलिए कई देशों में ब्रेड में इन रसायनों के मिलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. पोटेशियम ब्रोमेट एक शक्तिशाल ऑक्सीडाइजिंग एजेंट होता है, जिसके प्रयोग से ब्रेड फूला हुआ और नरम हो जाता है और इसे सुंदर रूप दिया जा सकता है. भारत में खाद्य सुरक्षा नियम पोटेशियम ब्रोमेट को ब्रेड या अन्य बेकरी उत्पादों में आटे के प्रसंस्करण एजेंट के रूप में इस्तेमाल करने की छूट देते हैं. कई ब्रेड कंपनियों और फास्ट फूड श्रंखलाओं ने इन रसायनों के प्रयोग से इंकार किया है. सीएसई के रपट में कहा गया है, "कई देशों में ब्रेड निर्माण उद्योग में इन रसायनों के उपयोग पर पाबंदी है, क्योंकि वे लोक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पदार्थो की सूची में आते हैं. इनमें से एक 2बी कार्सिनोजेन श्रेणी में आता है, जबकि दूसरे से थॉयराइड ग्रंथि में खराबी आती है. सीएसई ने बाजार में आम तौर पर मिलने वाले 38 ब्रांड के ब्रेड, पाव और बन, रेडी-टू-ईट बर्गर ब्रेड और दिल्ली के लोकप्रिय फास्ट फूड आउटलेटों के रेडी-टू-ईट पिज्जा ब्रेड के नमूनों की जांच की. सीएसई के उप महानिदेशक चंद्र भूषण ने कहा, "हमने 84 फीसदी नमूनों में पोटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट पाए. कुछ नमूनों में हमने दूसरे प्रयोगशालाओं से भी इनकी मौजूदगी की पुष्टि की." 1999 में इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) ने पोटेशियम ब्रोमेट को कैंसर पैदा करने वाला बताया. जांच से पता चला कि इससे किडनी, थॉयराइड ग्रंथि और पेट में कैंसर हो सकता है. यूरोपीय संघ ने 1990 में इन रसायनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, श्रीलंका, ब्राजील, नाइजीरिया, पेरू और कोलंबिया ने भी पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है. भूषण ने कहा, "दुनियाभर में इस सोच के साथ पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग की अनुमति दी गई थी कि यह रसायन अंत में तैयार होने वाले उत्पाद में नहीं मिलेगा. पूरी दुनिया में यह सोच गलत साबित हुई है. उपयोग की सीमा घटाने के बाद भी आखिर में तैयार होने वाले उत्पाद में ये रसायन पाए गए हैं. इसलिए कई देशों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है." उन्होंने कहा, "हमारे अध्ययन में पता चलता है कि भारत में बिकने वाले ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट के अंश मौजूद होते हैं." सीएसई के मुताबिक, सैंडबिच ब्रेड, पाव, बन और सफेद ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट की काफी अधिक मात्रा पाई गई. हार्वेस्ट गोल्ड, ब्रिटेनिया और परफेक्ट ब्रेड ब्रांडों में भी इनकी काफी ऊंची मात्रा पाई गई. ब्रिटेनिया ने इन रसायनों के उपयोग से इंकार किया है. सीएसई की रपट के मुताबिक, "पिज्जा और बर्गर बेचने वाले सभी पांच बहुराष्ट्रीय फास्ट फूड आउटलेट के उत्पादों में पाटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट पाए गए. इनमें शामिल हैं पिज्जा हट, डोमिनोज, सबवेज, केएफसी और मैकडोनल्ड. डोमिनोज के अलावा अन्य ने इनके प्रयोग से इंकार किया है. निरुलाज और स्लाइस ऑफ इटली के नमूनों में भी ये रसायन पाए गए. स्लाइस ऑफ इटली ने इन रसायनों के उपयोग से इंकार किया है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget