एक्सप्लोरर

बुढापे में कैसी होती है शेर की जिंदगी? इस वजह से धीरे-धीरे दम तोड़ देता है जंगल का राजा

केन्या के एमबोसेली नेशनल पार्क में लूनकीटो (Loonkiito) नाम का दुनिया का सबसे बूढ़ा शेर रहता था. जिसकी हाल ही में उसकी हत्या कर दी गई. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था.

World’s oldest lion killed: शेर जंगल का राजा होता है. उसका खौफ इतना ज्यादा होता है कि वो जिधर भी निकल जाता है, इंसान हो या बाकी जानवर, सब उससे डर कर अपना रास्ता बदल देते हैं. अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि शेर जब बूढ़ा हो जाता है, तो वो जिंदा कैसे रहता है. जवानी में चुस्त और फुर्तीला शेर मन मर्जी का शिकार करता है, लेकिन बुढापे में खाने का इंतजाम कैसे करता है? आज इस खबर में आपको अच्छे से समझ आ जायेगा कि बूढ़ा होने पर शेर की जिंदगी कैसी हो जाती है, क्योंकि यहां हमने दुनिया के सबसे बूढ़े शेर के मरने का वृतांत बताया है.

जवानी में पूरे जंगल पर राज करने वाला शेर जब बूढ़ा हो जाता है, तो हर कोई उसपर हावी होने लगता है. हाल ही में केन्या के एक बूढ़े शेर के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग शेर बताया जाता था. जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

दूसरे शेरो से होती है जंग

दरअसल, शेर कभी शिकार नहीं करता है. यह काम शेरनी करती है. शेर तो शेरनी और अपने बच्चों की रक्षा करता है. इसके अलावा वह जंगल में घूमते हुए यह सुनिश्चित करता है कितने इलाके पर उसका राज है. जैसे-जैसे शेर बूढ़ा होता है उसकी चुनौतियां बढ़ती जाती हैं. दूसरे शेर उसके इलाके पर कब्जा करना चाहते हैं. जिसको लेकर उनके बीच लड़ाई भी होती है. इस जंग में लगने वाले घावों के कारण ज्यादातर बूढ़ा शेर मारा जाता है. 

अगर जंग में बच जाता है तो...?

अगर किसी तरह बूढ़ा शेर खुद को जंग में जिंदा रख भी पाता है तो उसकी शेरनी जीतने वाले युवा शेर के साथ रहना शुरू कर देती है. ऐसे में फिर शेर को अपने खाने का इंतजाम भी खुद ही करना पड़ता है. अब क्योंकि शेर बूढ़ा हो चुका है और कम फुर्तीला है, तो वह उसी हिसाब से छोटे और सुस्त जानवरों का शिकार करना शुरू कर देता है. ऐसा ही कुछ हुआ दुनिया के सबसे बूढ़े शेर के साथ. आइए जानते हैं.

शिकार के लिए बस्ती में घुस गया था शेर

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या के एमबोसेली नेशनल पार्क में लूनकीटो (Loonkiito) नाम का शेर रहता था. जिसकी उम्र करीब 19 साल थी. इसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग शेर माना जाता था. रिपोर्ट के मुताबिक बीती 10 मई को शेर नेशनल पार्क के बाहरी इलाके में बनी बस्ती में घुस गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई.

शेर पर कर दिया हमला

बस्ती में घुसकर शेर ने मवेशियों को अपना शिकार बनाने के उद्देश्य से अनवर हमला कर दिया. जैसे ही वो शेड में पहुंचा, मवेशियों के मालिक भाला लेकर आ गए और उसपर हमला कर दिया. यह जंग 15 मिनट से भी कम समय तक चली, जिसमें शेर बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. 

बड़े झुंड का करता था नेतृत्व

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शेर ने साल 2017 तक शेरनियों और बच्चों के एक बड़े झुंड का नेतृत्व किया और काफी बड़े इलाके पर राज किया. साल 2017 के बाद से वह अलग-अलग सा रहने लगा और खुद ही शिकार भी करने लगा. बूढ़े शेरों को शिकार करने में मेहनत लगती है, इसलिए बाड़े में मौजूद बंधे हुए लाचार मवेशियों को शिकार बनाना काफी आसान होता है. बस इसी चक्कर में दुनिया का सबसे बूढ़ा शेर अपनी जान से हाथ धो बैठा. अब आपको समझ आ गया होगा कि बूढ़ा होने पर शेर की जिंदगी कैसी होती है.

यह भी पढ़ें - क्या बूढ़ा होने पर शेर आत्महत्या कर लेता है? पढ़िए बुढ़ापे में कैसा होता है जंगल के राजा का जीवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, उपचुनाव तक कौन संभालेगा काम?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, उपचुनाव तक कौन संभालेगा काम?
सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग या सौरव गांगुली, किस रिटायर्ड क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन?
सचिन-सहवाग या गांगुली, किस रिटायर्ड क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन?
Ethanol: कौन-सा देश सबसे ज्यादा बनाता है एथेनॉल, क्या वहां पेट्रोल में मिलाते हैं इसे?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बनाता है एथेनॉल, क्या वहां पेट्रोल में मिलाते हैं इसे?
Where Dying Is Banned: ये है दुनिया का ऐसा अनोखा शहर जहां मरना मना, सरकार ने लगा रखा है बैन
ये है दुनिया का ऐसा अनोखा शहर जहां मरना मना, सरकार ने लगा रखा है बैन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget