एक्सप्लोरर

इतने का तो आप शादी में शगुन भी नहीं देते जितने का ये एक लिफाफा है

लग्जरी ब्रांड कंपनी हर्मेस की आधिकारिक वेबसाइट पर इस लिफाफे की कीमत बताई गई है. ये कीमत इतनी ज्यादा है कि एक लिफाफे की कीमत में आप एक पार्टी का आयोजन कर सकते हैं.

शादी में, बर्थडे में या फिर किसी भी फंक्शन में जाने पर आप पैसों का लिफाफा जरूर देते हैं. ये भारतीय परंपरा है कि हम किसी के घर खाली हाथ नहीं जाते और ना ही हम किसी को खाली हाथ अपने घर से जाने देते हैं. जिन शगुन के लिफाफों में पैसे दिए जाते हैं, उनकी कीमत औसतन 2 रुपये से 10 रुपये के बीच होती है.

लेकिन अगर हम कहें कि अब दुनिया का सबसे महंगा लिफाफा बजार में आ गया है, जिसकी कीमत इतनी है कि आप उतना जल्दी शगुन भी नहीं देते तो आप क्या कहेंगे. चलिए जानते हैं कि ये लिफाफा कितना खास है और इसे किसने बनाया है.

किसने बनाया है ये लिफाफा

दुनिया के सबसे महंगे लिफाफे को फ्रेंच लग्जरी ब्रांड हर्मेस कंपनी ने बनाया है. दरअसल, हाल ही में कंपनी ने अपनी स्टेशनरी प्रोडक्ट्स की पूरी रेन्ज लॉन्च की है, इसी रेन्ज में ये लिफाफा भी शामिल है. दरअसल, हर्मेस एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड है जो लेदर बैग, जूलरी, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स और घड़ियां बनाता है. साल 1837 में बनी ये कंपनी आज भी पूरी दुनिया में अपने एक से बढ़कर एक लग्जरी प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है.

कितनी है इस लिफाफे की कीमत

लग्जरी ब्रांड कंपनी हर्मेस की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस एक लिफाफे की कीमत 125 डॉलर है. इसे रुपयों में बदलें तो ये 10 हजार से ऊपर हो जाएगा. ये लिफाफे हाई-एंड स्टेशनरी कलेक्शन के हैं. ए4 और ए5 साइज के इन लिफाफों को खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि, इनकी कीमत की वजह से इन्हें सोशल मीडिया पर जम कर शेयर भी किया जा रहा. दुनिया के सबसे महंगे इन लिफाफों को हर इंसान नहीं खरीद सकता. इसे खरीदने के लिए आपको इतनी मोटी रकम चुकानी होगी, जितने में आप एक छोटी सी बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कैसे कहावत बन गया 'खुद को तुर्रम खान समझते हो क्या'? कौन था तुर्रम खान जिसका नाम संसद में लेना है बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget