एक्सप्लोरर

ये है वो सड़क... जिसपर चलते रहे तो पार कर जाएंगे 10 से ज्यादा देश! देखिए कहां है दुनिया का ये सबसे लंबा हाईवे?

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे लंबा हाईवे कौन-सा है? यह हाईवे इतना लंबा है, अगर प्रतिदिन औसतन 500 किलोमीटर का सफर तय किया जाए तो भी करीब 60 दिन लग जाएंगे इस रास्ते को पूरा करने में...

World's Longest Highway: देश में सड़कों का जाल बिछा हुआ है. हम इनका इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह जाने में करते हैं. कुछ सड़कें छोटी तो कुछ बहुत ज्यादा लम्बी होती  हैं. अगर देश की सबसे लम्बी सड़क की बात करें तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) है, जोकि 3,745 किलोमीटर लंबा हाईवे है. यह कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा हाईवे भी है, जिससे आप 14 देशों की सैर कर सकते हैं. यह दुनिया का सबसे लंबा हाईवे भी है.

14 देशों से होकर गुजरता है

उत्तर अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ने वाला पैन अमेरिका हाईवे दुनिया की सबसे लंबी सड़क है. अलास्का से शुरु होकर यह सड़क अर्जेंटीना में खत्म होती है. 2 महाद्वीपों को जोड़ने वाले इस सिंगल रूट को बनाने का सबसे पहला खयाल 1923 में आया था. इस हाईवे का निर्माण कुल 14 देशों ने मिलकर किया है. इन देशों के नाम हैंयूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना यह हाईवे कुल 14 देशों, यूएस, पेरू, पनामा, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, निकारागुआ, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना ने मिलकर किया है.

एक हिस्सा आज भी अधूरा...

वैसे तो पूरा हाईवे बिना किसी रुकावट के है, लेकिन करीब 110 किमी के एक हिस्से का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है. इस हिस्से को डारियन गैप कहते हैं और यह पनामा और कोलंबिया के बीच में पड़ता है. दरअसल, डारियन गैप इलाके में अपहरण, ड्रग ट्रैफिकिंग व स्मगलिंग जैसी कई अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. हालांकि, लोग इस क्षेत्र को अक्सर बोट या प्लेन से बाइपास कर देते हैं.

कितने समय में पूरा हो जाता है सफर?

अगर प्रतिदिन औसतन 500 किलोमीटर का सफर तय किया जाए तो करीब 60 दिन में इस रास्ते को पूरा किया जा सकता है. कार्लोस सांतामारिया नाम के एक साइकलिस्ट ने इस रास्ते को 117 दिन में पूरा किया था. इस कारनामे के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. अगर इसके सभी रूटों को मिला दिया जाए तो इसकी कुल लंबाई 48,000 किलोमीटर तक हो जाती है. 

यह भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

Embed widget