एक्सप्लोरर

सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज होने के अलावा चेनाब पुल में और क्या खास है? यहां पढ़िए

पुला वाला क्षेत्र भूकंप के जोन IV में आता है, लेकिन यह पुल भूकंपीय क्षेत्र पांच (V) के लिए डिजाइन किया गया है. दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होने के साथ इस पुल की कई और विशेषताएं हैं.

World's Highest Railway Bridge: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का चेनाब पुल (Chenab Bridge) भारत को गौरवान्वित करने वाला है. यह एक स्टील आर्च ब्रिज है. चेनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है. सिर्फ ऊंचा होना ही इसकी खासियत नहीं है, आइये जानते हैं इस पुल की कुछ विशेषताएं...

1 सदी से ज्यादा समय तक देगा सेवा

चेनाब पुल की ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर है. चेनाब पुल की कुल लम्बाई 1315 मीटर है, जिसमें से 530 मीटर वायाडक्ट यानी जमीन के ऊपर और शेष भाग 785 मीटर चेनाब वैली पर बना है. चेनाब पुल को 120 वर्षो के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मतलब यह है कि पुल एक सदी से भी अधिक समय तक बड़ी आसानी से भारतीय रेलवे में सेवारत रहेगा.

भूकंप जोन 5 के हिसाब से किया गया है तैयार

चेनाब पुल को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रेल रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. चेनाब पुल का मुख्य आर्च स्पान 467 मीटर है, जो भारतीय रेल का सबसे लम्बा स्पान वाला आर्च ब्रिज होगा. हालांकि, पुला वाला क्षेत्र भूकंप के जोन IV में आता है, लेकिन यह पुल भूकंपीय क्षेत्र पांच (V) के लिए डिजाइन किया गया है. 

उच्च कोटि की इंजीनियरिंग का नमूना है पुल

चेनाब पुल का निर्माण यहां चलने वाली तीव्र गति की हवा को ध्यान में रखकर किया गया है. इसका डिजाइन 266 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा को आसानी से झेल सकता है. चेनाब पुल पर दो ट्रैक बिछाए गए हैं. पुल को इंक्रीमेंटल लॉन्चिंग (Incremental Launching- Push/Pull method) से लॉन्च किया गया है. इस तरीके से लॉन्च करते हुए इसे एक कर्व में भी धकेला गया है. इस प्रकार का कार्य निश्चय ही उच्च कोटि की इंजीनियरिंग का नमूना है.

विश्व स्तरीय वेल्डिंग का किया गया है इस्तेमाल

चेनाब पुल में कुल मिलाकर 18 खम्बे हैं, सबसे ऊंचा कंक्रीट पिलर करीब 49.343 मीटर का है और सबसे ऊंचा स्टील पिलर करीब 130 मीटर ऊंचा है. इस ब्रिज में लगभग 27,000 टन से भी ज्यादा स्टील की खपत हुई है. DRDO की मदद से इस पुल को ब्लास्ट लोड के लिए भी डिजाइन किया गया है. ब्रिज को जोड़ने के लिए विश्व स्तरीय वेल्डिंग को उपयोग में लाया गया है.

यह भी पढ़ें - यहां AC नहीं, पानी से कर दी जाती है पूरे घर की कूलिंग! सर्दी में नहीं होती है हीटर की जरूरत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget