एक्सप्लोरर

कंगाल पाकिस्तान में है दुनिया का सबसे ऊंचा ATM, पैसे के साथ बादल मिलते हैं फ्री

पाकिस्तान ऐसे तो बहुत बड़ा है... लेकिन वहां पहाड़ी इलाके कुछ ही हिस्सों में हैं. इन्हीं में से एक पहाड़ी इलाके में यह एटीएम स्थित है.

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है. वहां लोग दाने-दाने को मोहताज हैं. महंगाई इतनी है कि एटीएम से पैसे निकालिए और पल भर में वह खत्म हो जाते हैं. लेकिन इसी पाकिस्तान के नाम एटीएम को लेकर ही एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल दुनिया में सबसे ऊंचाई पर जो एटीएम स्थापित है वह पाकिस्तान में है. कुछ लोग इस एटीएम को सेल्फी एटीएम भी कहते हैं. दरअसल जो लोग भी इस एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं, वह उसके साथ एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करते हैं. आज इस स्टोरी में हम आपको इसी एटीएम से जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे.

पाकिस्तान में कहां है यह एटीएम

पाकिस्तान ऐसे तो बहुत बड़ा है... लेकिन वहां पहाड़ी इलाके कुछ ही हिस्सों में हैं. इन्हीं में से एक पहाड़ी इलाके में यह एटीएम स्थित है. दरअसल चीन और पाकिस्तान के बीच एक जगह है जिसे खंजराब दर्रे की सीमा कहा जाता है. यह जगह बर्फीली पहाड़ियों से घिरी हुई है. यहां साल भर बर्फ पड़ती है. दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम इसी जगह पर स्थित है. हालांकि अब सवाल उठता है कि जहां गिने-चुने दुकान और घर हैं वहां भला किसी एटीएम का क्या काम.

किस बैंक का है यह एटीएम

यह एटीएम पाकिस्तान के नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान का है. एटीएम की सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए सौर और पवन ऊर्जा की सहायता ली जाती है. इस एटीएम की स्थापना साल 2016 में हुई थी और इसका नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. यह एटीएम 4693 मीटर की ऊंचाई पर बना है.

कितना पैसा निकलता है यहां से

आप सोच रहे होंगे कि जब यह एटीएम इतनी ऊंचाई पर बना है... जहां पर किसी का आसानी से पहुंच पाना मुश्किल है, तो आखिर महीने भर में यहां से कितने पैसे निकल जाते होंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एटीएम से 15 दिनों में तकरीबन 40 से 50 लाख रुपए निकाले जाते हैं. इसकी वजह है यहां पर्यटकों का आना. एटीएम का पैसे निकालने के लिए ज्यादातर इस्तेमाल पर्यटक ही करते हैं. कई बार वह जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं, तो कई बार सिर्फ वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए इस एटीएम से पैसे निकालते हैं.

ये भी पढ़ें: इंसानों की वजह से समलैंगिक हो रही हैं मक्खियां...प्रदूषण तूने ये क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget