एक्सप्लोरर

World Cup: क्रिकेटर्स जो हेलमेट और ग्लव्स पहन कर खेलते हैं, वो कितने के आते हैं

क्रिकेट खेलने के दौरान कई बार ऐसे हादसे हुए हैं कि बॉल सिर में लगने से बैट्समैन की मौत हो गई. यही वजह है कि इन हादसों से बचने के लिए आईसीसी ने एक नियम बना दिया.

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच ने दर्शकों के बीच क्रिकेट को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है. लोग क्रिकेट से जुड़ी हर चीज के बारे में जानना चाहते हैं. इसी कड़ में आज हम आपको बताएंगे कि क्रिकेटर्स जो हेलमेट और ग्लव्स पहन कर खेलते हैं आखिर वो आता कितने का है. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आईसीसी ने इस पर क्या नियम बनाया है.

कितने का आता है हेलमेट

भारत में क्रिकेट खेलने वालों की कमी नहीं है. आप अगर विकेंड पर अपने शहर या गांव के किसी भी फील्ड में चले जाएं तो वहां आपको कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते जरूर मिल जाएंगे. हालांकि, वे लेदर बॉल बैट और सुरक्षा उपकरणों के साथ नहीं खेल रहे होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बॉल कैनवस की होती है जिससे चोट लगने का इतना खतरा नहीं होता. लेकिन जो खिलाड़ी भारत के लिए खेलते हैं वो कैनवस नहीं लेदर बॉल से खेलते हैं और इससे जोट लगने यहां तक कि जान जाने का भी खतरा रहता है. आपको बता दें, प्रोफेशनल क्रिकेटर्स जो हेलमेट लगा कर खेलते हैं, उसकी कीमत 2000 से 20000 या उससे ऊपर भी हो सकती है. इसकी कीमत ब्रांड और उसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है.

ग्लव्स कितने के आते हैं

हेलमेट के अलावा अगर ग्लव्स की बात करें तो वो भी काफी महंगे आते हैं. प्रोफेशनल क्रिकेटर्स के ग्लव्स की शुरुआत 2000 से होती है और ये 10000 तक जाते हैं. कई बार ये कीमत 20000 के पार भी चली जाती है. दरअसल, अगर ग्लव्स बेहतर लेदर और मटेरियल से बना हो तो इसकी कीमत और भी ज्यादा हो जाती है.

आईसीसी ने क्या बनाया है नियम

क्रिकेट खेलने के दौरान कई बार ऐसे हादसे हुए हैं कि बॉल सिर में लगने से बैट्समैन की मौत हो गई. यही वजह है कि इन हादसों से बचने के लिए आईसीसी ने एक नियम बना दिया. इस नियम के तहत कहा गया कि क्रिकेटर्स के लिए जो भी हेलमेट बनाया जाएगा नए ब्रिटिश स्टैंडर्स  BS7928:2013 से कंप्लायंट होगा. ये नियम एक फरवरी 2017 में बनाया गया था और तब से ये लागू है.

ये भी पढ़ें: आर्मी ट्रेनिंग करते ही भारत के इस शहर आते हैं इजरायल के यहूदी, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम
क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget