एक्सप्लोरर

Women Identify Different Shades: आखिर महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले रंग ज्यादा कैसे दिखाई देते हैं, इसके पीछे की साइंस नहीं जानते होंगे आप

Women Identify Different Shades: महिलाएं रंगों के हर शेड्स को आसानी से पहचान लेती हैं, वहीं पुरुषों में रंगों की पहचान शक्ति कमजोर होती है. महिलाएं लाल रंग के 6 अलग शेड बता देंगी, लेकिन पुरुष को वो सिर्फ लाल दिखेगा.

Women Identify Different Shades: रंग ऐसी चीज हैं जो फीके में भी उमंग लेकर आते हैं. सोचिए कि अगर दुनिया में रंग ही न होते तो ये दुनिया कैसी लगती. हर तरफ सिर्फ सफेद या फिर काला ही होता या कोई और एक रंग होता तो सब कुछ एक जैसा दिखता और आप रोज उसे देख-देखकर बोर हो जाते. इसीलिए दुनिया में इतने रंग बिरंगे कलर हैं, जिनको देखने के बाद मन खुश हो जाता है. लेकिन आज हम आपके बीच ऐसा दिलचस्प मुद्दा लेकर आए हैं, मुझे लगता है कि आपने अपने आम जीवन में इस पर चर्चा जरूर की होगी. यहां हम बात कर रहे हैं रंगों की पहचान के बारे में. आमतौर पर अगर महिलाओं के सामने रेड के 2-3 अलग-अलग शेड रखे हों तो वो उनको अलग-अलग ही पहचानेंगीं. लेकिन अगर पुरुष के सामने वही शेड रख दिए जाएं तो वो उसे सिर्फ रेड कलर ही बोलेंगे. 

महिलाएं बेहतर तरीके से करती हैं रंगों की पहचान

colour-meanings.com पर पब्लिश हुई एक रिपोर्ट की मानें तो रंगों की पहचान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं, उनमें रंग के पहचान की क्षमता ज्यादा होती है. महिलाएं किसी भी रंग के अलग-अलग शेड को आसानी से पहचान सकती हैं और उनको उसके नाम भी पता होते हैं. लेकिन ऐसा क्यों है कि महिलाओं को रंगों की पहचान पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है. 

आखिर क्यों महिलाएं ज्यादा रंग पहचानती हैं

रंगों की पहचान को लेकर हुई एक स्टडी में इस बात के सबूत मिलते हैं. जहां पुरुष किसी रंग को साधारण तरीके से पहचानते हैं, वहीं महिलाएं उसके अंदर मौजूद रंग को भी आसानी से पहचान लेती हैं. लिहाजा रंग में अंतर करने में महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़ देती हैं. रंगों की पहचान पर स्टडी करने वाले न्यूयॉर्क के ब्रूकलीन कॉलेज के पास बिल्कुल साफ तस्वीर तो नहीं है, लेकिन इस स्टडी से कुछ तो पता चला है. स्टडी की मानें तो रंगों की पहचान हार्मोन्स से संबंधित है. ये हार्मोन्स महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग पाए जाते हैं. रिसर्चर्स की मानें तो महिलाओं और पुरुषों के शुरुआती विकास में टेस्टोस्टेरॉन का एक्सप्रेशन दिमाग के कॉर्टेक्स में मौजूद न्यूरॉन्स को प्रभावित करता है. 

पुरुषों को रंगों की पहचान में दिक्कत 

यही वजह है कि लाल रंग या किसी दूसरे रंग में मौजूद रहने वाले शेड्स को पहचानने में पुरुषों को काफी दिक्कतें होती हैं. अगर इसे ठीक से समझा जाए तो महिलाएं लाल रंग तो रोज रेड, चेरी रेड, रूबी रेड, एप्पल रेड, सांग्रिया रेड, बेरी रेड, स्कार्लेट रेड, वाइन रेड और ब्लश रेड जैसे शेड पहचान लेती हैं. वहीं पुरुष इन रंगों को सीधा लाल रंग बता देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget