एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही मोबाइल फोन क्यों नहीं देखना चाहिए? यह रहा इसका जवाब!

Fact: अगर आप भी सुबह उठते ही मोबाइल देखना शुरू कर देते हैं तो यह खबर आप के लिए ही है. सुबह उठने के पहले घंटे में मोबाइल फोन इस्तेमाल करना कितना घातक होता है इसके बारे में हमने नीचे बताया है.

Do Not Use Mobile In Morning: हर दिन की सुबह अपने साथ एक नई एनर्जी लेकर आती है. सुबह उठने का पहला घंटा आपको दिन भर के लिए एनर्जी देता है. इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए. बहुत से लोग सुबह उठते ही मोबाइल चलाने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह खुद ही कई बीमारियों को दावत देना है. एक्सपर्ट्स भी दिन के पहले घंटे में मोबाइल फोन पर आने वाले संदेशों को पढ़ने और मोबाइल चलाने को मना करते हैं. आखिर ऐसा क्यों है? क्यों सुबह उठते ही मोबाइल इस्तेमाल करने को मना किया जाता है? आइए आज इसके पीछे की वजह भी जान लेते हैं...

बढ़ जाता है तनाव
सुबह के समय कॉर्टिसोल हार्मोन स्तर कम होता है. कॉर्टिसोल तनाव देने वाला हार्मोन होता है. इसीलिए सुबह उठकर आप फ्रेश फील करते हैं. लेकिन, अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल देखते हैं तो इसके साथ कई तहर का अनावश्‍यक तनाव आ जाता है. यह शरीर और ​मस्तिष्क की सामान्‍य प्रक्रियाओं में बाधा डालता है.

सिर और गर्दन में दर्द
सिर दर्द और गर्दन में दर्द पर हुई स्टडीज में लगातार आ रहे इन मामलों के आंकड़ों में सबसे कॉमन वजह गैजेट्स का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करना है. युवा गैजेट्स का बहुत ज्‍यादा इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते रहते हैं. जिससे 'रिपिटेटिव इंजरी' होने की आशंका बढ़ जाती है. 20 से 40 साल की उम्र वाले प्रोफेशनल्स लोगों में रीढ़ से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखी जा रही हैं. रिपिटेटिव इंजरी स्ट्रेस इन्जरी (RSI) बार-बार एक ही प्रकार की गतिशीलता और ओवर-यूज की वजह से मसल्‍स और वेन्‍स में होती है. इस समस्या को ओवरयूज सिंड्रोम, वर्क रिलेटेड अपर लिंब डिसॉर्डर के नाम से भी जानते हैं.

रीढ़ की हड्डी भी होती है प्रभावित
ज्यादा देर तक गैजेट्स का इस्तेमाल करना रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर डालता है. इससे आपके लिगामेंट में स्प्रेन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी सिचुएशन में मसल्‍स हार्ड होने लगते है और डिस्क में प्रॉब्‍लम होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो 40 साल से कम उम्र के हैं, लेकिन उन्हें स्पाइन की समस्या हो चुकी है और इनमें रिपिटेटिव स्ट्रेस इन्जरी सबसे ज्यादा आम है.

अपनाएं ये उपाय

  • कोशिश करें कि मोबाइल को बेडरूम से बाहर रखें.
  • नाश्‍ते की टेबल पर मोबाइल का इस्‍तेमाल बिल्कुल न करें.
  • रात में फोन का इंटरनेट ऑफ करके सोएं.
  • सुबह उठते ही सबसे पहले इंटरनेट खोलने से बचें. कोशिश करें कि दिन के पहले घंटे में वह ऑन न हो.
  • अपने दोस्‍तों रिश्तेदारों को भी समझाएं कि आप इस समय मोबाइल नहीं देख पाते हैं, इसलिए कोई बहुत जरूरी मैसेज न करें.
  • इन नियमों का कड़ाई से पालन करें. 

यह भी पढ़ें -

ATM कार्ड में सिर्फ चिप नहीं बल्कि यह भी होता है, कार्ड को बीच में से तोड़ा तो सच पता चला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget