एक्सप्लोरर

कभी काली या हरे रंग की ईंट देखी है? नहीं ना... तो फिर जानिए ये लाल रंग की ही क्यों होती है

Brick Fact: ईंट को पकाते वक्त उसमें मौजूद तत्वों में कुछ रासायनिक अभिक्रियाएं होती हैं, जिससे उसका रंग लाल हो जाता है. आइए इसके बारे में और अच्छे से जानें.....

Why is the color of brick is red: महंगाई के इस दौर में हर इंसान चाहता है कि उसका अपना खुद का एक घर हो. इसके लिए लोग जीवनभर मेहनत करके पैसा जमा भी करते हैं. ताकि एक समय पर अपने सपनों का घर बना पाएं. घर बनाने के लिए कई जरूरी चीजों की जरूरत होती है, जैसे सीमेंट, लकड़ी, लोहा और ईंट आदि. इसमें सबसे जरूरी चीज ईंट होती है. ईंट से ही बड़ी-बड़ी इमारतें बनकर खड़ी होती हैं. आपने देखा होगा कि ईंट लाल रंग की होती है. लेकिन, क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर ईंट का रंग लाल ही क्यों होता है? ये किसी अन्य रंग जैसे नीली, पीली या हरे रंग की क्यों नहीं बनाई जाती हैं? क्या इसमें कोई रंग मिलाया जाता है? आइए बताते हैं ईंट के इस रंग के पीछे की वजह...

ये तत्व होते हैं ईंट में

ईंट को बनाने के लिए चिकनी पीली मिट्टी का इस्तेमाल होता है. ईंट बनाने वाली मिट्टी में 50 से 70 प्रतिशत रेत होता है. इसके अलावा इसमें 20-30 प्रतिशत एलुमिना, 2 से 5 प्रतिशत लाइम, 1 प्रतिशत मैग्नीशियम और 7 प्रतिशत लोहा होता है. इस मिट्टी को ईंट बनाने के सांचे में डालकर ईंट की आकृति दी जाती है. इसके इसे कुछ दिन धूप में सूखने के बाद मजबूती देने के लिए काफी समय तक ऊंचे तापमान (लगभग 875 से 900 डिग्री सेल्सियस) पर भट्टी में पकाया जाता है. 

इसलिए होता है ईंट का रंग लाल

इतने ऊंचे तापमान पर लोहा और अन्य धातुएं रिएक्शन कर जाती हैं. लोहा और अन्य धातुओं के ऑक्साइड अलुमिनिया सिलिका के साथ मिलकर आयरन ऑक्साइड का निर्माण करते हैं और यही आयरन ऑक्साइड ईंट के लाल रंग देता है.

पकने के बाद बदल जाता है ईंट का साइज

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि मिट्टी से जो ईंट सांचे की मदद से बनाई जाती है, भट्ठी में पकने के बाद वो कच्ची ईंट के मुकाबले करीब 10 फीसदी छोटी हो जाती है. यानी भट्टी में ऊष्मा पाकर ये ईंटें सिकुड़ जाती हैं. इतना ही नहीं, भट्ठी में पकने के बाद ये ईंटें काफी ठोस हो जाती हैं. इतनी ठोस कि फिर इन पकी हुई ईंटों का इस्तेमाल घरों और बिल्डिंग बनाने में किया जाता है. भट्टी में पकी हुई ये ईंटें इतनी ज्यादा मजबूत होती है कि घरों में लगने के बाद वो सदियों तक इनको मजबूत और सुरक्षित रखती हैं.

यह भी पढ़ें : जानते हैं! हवाई जहाज का फ्यूल टैंक उसके विंग्स में होता है... यह भी समझिए इसे यहां क्यों लगाया जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget