एक्सप्लोरर

पृथ्वी पर पड़ने वाली आफत खुद झेलकर हमारी रक्षा करता है बृहस्पति, क्यों कहते हैं इसे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर?

Jupiter इतना विशाल है कि इसके भीतर पृथ्वी के आकार के 1300 ग्रह आसानी से आ जाएंगे. आइए जानते हैं ये कैसे पृथ्वी की रक्षा करता है और इसे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर क्यों कहा जाता है.

Jupiter: बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. इसे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर (Jupiter is vacuum cleaner of solar system) भी कहा जाता है. गैस के बादलों से बना ये ग्रह सौरमंडल के सबसे पुराने ग्रहों में से एक है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर बृहस्पति ग्रह न होता तो पृथ्वी बहुत पहले ही नष्ट हो जाती. आइए समझते हैं कैसे यह हमें आसमानी आफतों से बचाता है और क्यों इसे सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर कहा जाता है.

क्यों कहा जाता है सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर?

दरअसल, सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर कहने के पीछे इस विशालकाय ग्रह की अनोखी ताकत है, यह अपने पास आने वाले किसी भी धूमकेतु को निगल जाता है. यह पृथ्वी की ओर आ रहे धूमकेतु को भी अपनी ओर खींच लेता है, जिससे पृथ्वी पर पड़ने वाली बहुत बड़ी आफतें टल जाती हैं.

खगोलशास्त्रियों का अनुमान है कि अगर सौरमंडल में बृहस्पति जैसे कुछ ग्रह और होते तो शायद अलग-अलग ग्रहों पर भी इंसानों की ही तरह कई और सभ्यताएं भी होतीं. अमेरिकन एस्ट्रोफिजिसिस्ट फ्रैंक ड्रेक के अनुसार, गैलेक्सी में कभी बहुत सारी सभ्यताएं रहा करती होंगी, लेकिन किसी न किसी एस्टेरॉइड के टकराने के कारण ही उनका खात्मा हुआ होगा. शायद यही कारण है कि इंसानों का आज तक किसी एलियन सभ्यता से सामना नही हुआ.

सोलर सिस्टम की करता है सफाई 

जुलाई 1994 में दुनियाभर के खगोलशास्त्रियों की नजरें शूमेकर-लेवी धूमकेतु पर टिकी हुई थीं. बृहस्पति ग्रह के गुरुत्वाकर्षण में आने के कारण यह सौरमंडल में कहीं और जाने की बजाय धीरे-धीरे उसकी ओर खिंचता चला गया और आखिर में 2 लाख 16 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ग्रह से टकरा गया. इस भीषण टक्कर से हुए विस्फोट में 42,000 फैरनहाइट से भी ज्यादा तापमान पैदा हुआ. इस टक्कर से बृहस्पति के वायुमंडल में गहरी खरोंचें बन गईं थीं. खगोलविदो का मानना है कि बृहस्पति ऐसा लगातार करता रहता है, जिससे सोलर सिस्टम की सफाई होती है.

उल्का पिंड ने कैसे मचाई होगी पृथ्वी पर तबाही

Jupiter के भीतर पृथ्वी के आकार के 1300 ग्रह आसानी से आ जाएंगे. हालांकि, वैज्ञानिकों के पास इसके खास प्रमाण तो नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि करीब 60 मिलियन (6 करोड़) सालों पहले बृहस्पति से बचकर निकला कोई एस्टेरॉइड धरती से टकराया होगा. जिसके कारण हुए महाविनाश में डायनासोर खत्म हो गए और नए जीवों का विकास हुआ.

यह भी पढ़ें - अपने रास्ते में आने वाली हर चीज कुतर देने वाले चूहे के दांतों में कितना दम होता है? जानकर आप भी चौंक पड़ेंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
US Independence Day: अमेरिकी झंडे में 13 पट्टियां और 50 सितारे ही क्यों हैं? जानिए इसके लाल, सफेद और नीले रंग का असली मतलब
अमेरिकी झंडे में 13 पट्टियां और 50 सितारे ही क्यों हैं? जानिए इसके लाल, सफेद और नीले रंग का असली मतलब
Business Ideas for Senior Citizens : 60 के बाद पेंशन नहीं भी मिली तो डर नहीं, बुढ़ापे में काम आएंगे ये 5 सस्ते बिजनेस आइडिया
60 के बाद पेंशन नहीं भी मिली तो डर नहीं, बुढ़ापे में काम आएंगे ये 5 सस्ते बिजनेस आइडिया

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget