एक्सप्लोरर

सर्दियों में क्यों आती है ज्यादा नींद? आज जान लीजिए क्या है इसके पीछे का लॉजिक

Sleep in Winters: आपने भी ये बात नोटिस की होगी कि जब भी सर्दी का मौसम आता है तो ज्यादा नींद आना शुरू हो जाती है. कभी आपने सोचा है कि आखिर ये किस वजह से हो सकता है?

सर्दी के मौसम में जब ज्यादा ठंड पड़ती है तो बिस्तरों से उठने का मन नहीं करता है. हर वक्त सोने का मन करता है. एक बार रजाई में घुस जाते हैं तो फिर कुछ ही मिनटों में नींद आ जाती है. यहां तक कि सर्दियों में लोग रात में जल्दी सो जाते हैं और सुबह लेट उठते हैं. कभी आपने सोचा है कि आखिर सर्दियों में ऐसा क्यों होता है और क्या सर्दी में ज्यादा नींद आती है. कई लोगों का मानना है कि सर्दी में ज्यादा नींद आती है और इस वजह से लोग ज्यादा वक्त बिस्तर में बिताते हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है और सर्दी में ज्यादा नींद आने के पीछे क्या लॉजिक है?

क्या सर्दी में ज्यादा नींद की जरुरत होती है?

अब सवाल है कि क्या सर्दी में बॉडी को नींद की ज्यादा जरुरत होती है और इस वजह से आप थकान महसूस करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. सर्दी में इंसान को ज्यादा नींद की जरुरत नहीं होती है. नींद की जरुरतें गर्मी के मौसम की तरह ही रहती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंसान को नींद की जरुरत हमेशा एक जैसी रहती है, चाहे गर्मी हो या फिर सर्दी. मौसम का नींद की जरुरत से कोई लेना देना नहीं है. नेशनल स्लीप फाउंडेशन के डेटा के हिसाब से ये देखा गया है कि सर्दी में लोग 1.75 घंटे से लेकर 2.5 घंटे तक ज्यादा नींद लेते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि शरीर की जरुरत होने की वजह से लोग ऐसा करते हैं. 

फिर क्यों ज्यादा सोते हैं लोग?

ये बात तो साबित हो गई है कि शरीर को ज्यादा नींद की डिमांड नहीं होती है. ये सिर्फ साइकोलॉजिकल होता है और अपने दिमाग की वजह से लोग सर्दी में ज्यादा सोते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में दिन छोटे होते हैं, सूर्य जल्द अस्त होता है और तापमान ठंडा होता है. इस वजह से लोगों को जल्दी थकान होने लगती है और उन्हें नींद लेने का मन करने लगता है. फिजकली नींद की जरुरत नहीं होते हुए भी सोने का मन करता है. साथ ही सर्दी में बिस्तर में ज्यादा आराम मिलता है और वो भी नींद का कारण बनता है. 

ये इस वक्त लोगों को रजाई में बाहर के वातावरण के हिसाब से ज्यादा अच्छा लगता है और इसकी वजह से अच्छी नींद आती है. रात लंबी होने की वजह से भी लोग देर तक सोते रहते हैं. इसके अलावा सर्दियों में छुट्टियां ज्यादा होने और ज्यादा पार्टियां होने की वजह से भी लोगों में थकान रहती है और नींद आती है. इसके साथ ही सन एक्सपोजर कम हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है और हल्की नींद आती रहती है और आराम मिलते ही नींद आ जाता है. 

ये भी पढ़ें- जिस घर में 10 साल से किराये में रह रहे हैं क्या वो अब आपका हो गया? क्या है कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस में गवर्नर का चुनाव लड़ेगा 15 साल का लड़का, जानें क्या हैं नियम?
यूएस में गवर्नर का चुनाव लड़ेगा 15 साल का लड़का, जानें क्या हैं नियम?
अमेरिका से कितने दिन सीधी जंग लड़ सकता है ईरान, उसके पास कितने हथियार?
अमेरिका से कितने दिन सीधी जंग लड़ सकता है ईरान, उसके पास कितने हथियार?
राम मंदिर में कितने ताकतवर होंगे जितेंद्र मिश्रा, क्या होगी चंपत राय जैसी पावर?
राम मंदिर में कितने ताकतवर होंगे जितेंद्र मिश्रा, क्या होगी चंपत राय जैसी पावर?
क्या दुनिया के किसी भी हिस्से का नाम बदल सकते हैं ट्रंप? जानें उनकी ताकत
क्या दुनिया के किसी भी हिस्से का नाम बदल सकते हैं ट्रंप? जानें उनकी ताकत

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget