एक्सप्लोरर

प्रपोज घुटने पर बैठकर ही क्यों किया जाता है? यहां पढ़िए कैसे हुई इसकी शुरुआत और क्या है इसका सही तरीका

Proposal: लोगों के आपने घुटने के बल बैठ कर अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा होगा. हालांकि, इसकी शुरुआत का कोई ठोस प्रमाण तो नहीं है, लेकिन इतिहास में इससे जुड़े कुछ साक्ष्य भी मिले हैं.

How to Propose Someone: बचपन से हम लोग फिल्में देखते आ रहें हैं. बॉलीवुड और हॉलीवुड सहित बाकी फिल्मों में भी हमनें नायक और नायिका की प्रेम कहानियां देखी हैं. इनमें हमने देखा है कि जब भी नायक या नायिका एक दूसरे को प्रपोज करते हैं तो घुटने पर बैठ कर करते हैं. फिल्मों के आलावा हम में बहुत से लोगों ने रियल लाइफ में भी लोगों को एक दूसरे को घुटने पर बैठ कर प्रपोज करते देखा होगा. शायद आप में से बहुत से लोगों ने किसी भी इस तरह प्रपोज किया भी होगा. ऐसा देखकर क्या आपके दिल में भी ये सवाल आया है कि आखिर घुटने पर बैठकर ही क्यों प्रपोज किया जाता है? 

अगर आप भी किसी को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम आने वाली है. क्योंकि, आज इस आर्टिकल के हम आपको यह भी बताएंगे कि आखिर प्रपोज करने का सही तरीका क्या है या किस घुटने पर बैठकर आपको अपना प्यार जाहिर करना चाहिए? आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन्ही सब सवालों के जवाब बताने जा रहे हैं. पढ़िए इस खबर को पूरा...

कैसे आया ये रिवाज ?
घुटने पर बैठकर प्रपोज करने की शुरुआत से जुड़ा कोई लिखित साक्ष्य नहीं है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि प्रपोज का ये स्टाइल एक तरह से वादे को दर्शाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस परंपरा की शुरुआत मध्यकालीन युग में हुई थी. उस समय में योद्धा कुलीन महिलाओं के आगे घुटने पर झुका करते थे. कई औपचारिक अनुष्ठानों के लिए तब घुटने टेकना भी एक प्रोटोकॉल हुआ करता था. उस दौर की कई पेंटिंग्स में इसकी झलक देखने को मिलती हैं. 

होता है सम्मान का संकेत
उस समय में घुटने पर झुकना सम्मान का संकेत होता था और शूरवीर अपने लॉर्ड के सामने घुटने पर झुक कर उनका सम्मान किया करते थे. आज के समय में भी घुटने पर झुक कर प्रपोज करना, अपने होने वाले जीवनसाथी के प्रति सम्मान का संकेत होता है. इस आशा के साथ कि सामने वाला उनका साथी दयालु और प्रेमपूर्ण होगा वे इस तरह से प्रपोज करके ये बताते हैं कि उनका पूरा जीवन अब अपने साथी के हाथों में है.

कौन से घुटने पर बैठ कर किया जाता है प्रपोज? 
आमतौर पर लोग बाएं घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया करते हैं. ऐसा वो लोग करते हैं जो राइट हैंड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करने पर बाएं घुटने के बल पर बैठकर प्रपोज करते हुए उन्हें राइट हैंड से रिंग बॉक्स खोलने में आसानी होती है. अगर आप लेफ्टी हैं यानी बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं तो आप दाएं घुटने पर बैठकर भी प्रपोज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

किसी काम को करने के लिए बहुत दिमाग लगाना पड़ता है तो कुछ हो जाते हैं चुटकियों में! समझिए अपने दिमाग के सर्वर को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget