एक्सप्लोरर

Mosquitoes: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर! जानिए शोधकर्ताओं के अनुसार इसका कारण

मच्छरों और इंसानों पर हुए अध्ययन में पाया गया है कि कुछ लोग मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करते हैं. इसका कारण उनकी त्वचा का एक खास पदार्थ है. यह अध्ययन पुरानी कई धारणाओं को खारिज करता है.

Mosquitoes: कई लोगों को मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं, जबकि कुछ को मच्छरों से इतनी ज्यादा परेशानी नहीं होती है. कुछ लोग मच्छरों के काटने के प्रति संवेदशनशील होते हैं. वे शिकायत करते हैं कि मच्छर उनके आसपास भिनभिना रहे हैं, जबकि उनके आसपास के लोगों को ऐसा कम लगता है. क्या ऐसा होता है कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा ही परेशान करते हैं या फिर ये सिर्फ उनका भ्रम मात्र है? आइए जानते हैं. 

शोधकर्ताओं ने क्या कहा? 

नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इसका कारण खोजते हुए यह नतीजा निकाला है कि कुछ लोग मच्छरों के लिए वाकई चुंबक की तरह काम करते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन लोगों के शरीर से एक खास तरह की गंध निकलती है जो मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह अध्ययन पुरानी धारणाओं को तोड़ता साबित हो रहा है. जिसमें लोगों के खून के प्रकार, खून में शर्करा की मात्रा, लहसुन या फिर केले खाने या फिर औरत तक होने की वजह मानी जाती है. इस अध्ययन को सेल जर्नल में प्रकाशित किया गया है. 

कर्बोक्सिल एसिड का कमाल 

अध्ययन में बताया गया है कि मच्छर उन लोगों के प्रति ज्यादा आर्कषित होते हैं, जिनकी त्वचा में कार्बोक्सिल एसिड का स्तर ज्यादा होता है. शोधकर्ता कहते हैं कि इंसान की त्वचा के इन फैटी एसिड का मच्छरों के लिए चुंबक होने से बहुत पुराना और गहरा नाता है. तीन साल के अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को कई दिनों तक दिन में छह बार बाहों में नायलॉन की स्टॉकिंग पहनाई. इसके बाद कुछ समय बाद, शोधकर्ताओं ने इस नायलॉन के साथ परीक्षण किया. 

यह किया प्रयोग में 

शोधकर्ताओं ने ऑलफैक्टोमीटर का उपयोग किया, जिसमें एक चेंबर के दो हिस्से थे. इन चेंबर में हर एक में एक स्टॉकिंग थी और एडिस एगिप्टी मच्छर जैसे डेंगू, पीला ज्वर और चिकनगुनिया फैलाने के वाले थे. रॉकफेलर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने देखा कि एडिस एगिप्टी मच्छर एक खास प्रतिभागी की ओर ज्यादा आकर्षित हुए. दूसरे स्थान वाले प्रतिभागी की तुलना में यह चार गुना ज्यादा आकर्षक था.

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सबसे कम आकर्षक प्रतिभागी की तुलना में सौ गुना ज्यादा आकर्षक था. इस शोध में उन्होंने पाया कि मच्छरों को आकर्षित करने वाले प्रतिभागियों में कार्बोक्सिलिक ऐसिड का स्तर बहुत ज्यादा था. स्किन पर रहने वाले हेल्दी बैक्टीरिया इन एसिड को खाते हैं, जिससे हमारी त्वचा में एक गंध पैदा होती है. शोधकर्ताओं ने मच्छरों की जीन संपादित कर, उनकी सूंघने की क्षमता को खत्म करने का प्रयास किया. इसके बावजूद भी वे मच्छर उन्ही लोगो की ओर आकर्षित होते रहे. 

यह भी पढ़ें - 

टूथपेस्ट पर बने ये चार रंगों के निशान बताते हैं उसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget