एक्सप्लोरर

Interesting Fact About Air Conditioner: एयर कंडीशनर का रंग सफेद ही क्यों होता है? रंग-बिरंगा क्यों नहीं होता AC? जानिए वजह

Why Are Most ACs White: एसी की बॉडी को सफेद रंग में रंगा जाता है. जिससे कि वह सूर्य की ऊष्मा को परावर्तित करके उसमें में लगी कंप्रेसर जैसी मशीनों को सुरक्षित रख सके.

Air Conditioner: बीते कुछ सालों से गर्मी बढ़ती जा रही है. जिसका बुरा असर पर्यावरण, इंसान और अन्य जीव जंतुओं पर पड़ रहा है. इसके पीछे ग्लोबल वार्मिंग मुख्य कारण बताया जा रहा है. गर्मी से राहत के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते है. इन्हीं उपायों में से एक है एसी का प्रयोग. हर साल गर्मी बढ़ने के साथ एसी की भी मांग बाजार में बढ़ती जा रही है.

बाजार में कई तरह की एसी उपलब्ध है जैसे स्प्लिट एसी, विंडो एसी, पोर्टेबल एसी. लेकिन क्या आपने कभी इन सभी एसी में एक बात पर गौर किया है कि इन सभी का रंग अधिकतर सफेद ही क्यों होता है.  हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर क्यों होता है एसी का रंग सफेद-

क्यों होता है एसी का रंग सफेद-

ऑफिस हो या घर हमने अधिकतर एसी की बॉडी सफेद रंग की देखने को मिलती है. एसी की बॉडी को सफेद रंग का बनाने का कारण यह है कि सफेद रंग सूर्य की रोशनी को कम अवशोषित करते है. यह ठीक उसी प्रकार काम करता है जैसा की हमें गर्मी के मौसम में काले कपड़े पहनकर धूप में निकलने से ज्यादा गर्मी लगती है.

इसलिए गर्मी के मौसम में सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. चूंकि सफेद रंग और हल्के रंग सूर्य की रोशनी को कम अवशोषित करते है और सफेद रंग को सूर्य की ऊष्मा का सबसे अच्छा परावर्तक माना जाता है. इसलिए एसी की बॉडी को सफेद रंग में रंगा जाता है जिससे वह सूर्य की ऊष्मा को परावर्तित करके उसमें में लगी कंप्रेसर जैसी मशीनों को सुरक्षित रख सके.

क्या स्प्लिट और विंडो दोनों एसी पूरी तरह से सफेद ही होती हैं-

स्प्लिट और विंडो एसी के बनावट में फर्क होता है. जहां विंडो एसी पूरी तरह एक ही यूनिट पर काम करती है वहीं स्प्लिट एसी दो यूनिट में काम करती है. इसलिए विंडो एसी में पूरी बॉडी सफेद रंग की होती है जबकि स्प्लिट एसी की दो यूनिट में से एक यूनिट कमरे के अंदर लगा होती है जबकि दूसरी यूनिट कमरे से बाहर लगी होती है.

स्प्लिट एसी में जो यूनिट बाहर लगाते हैं वह पूरी तरह सफेद होती है. लेकिन कमरे के अंदर लगी यूनिट में कभी-कभी सफेद रंग के अलावा कुछ हल्के रंग की बॉडी भी होती है.

ये भी पढ़ें- Longest Train In India: चार मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई पिनाका नहीं बल्कि ये है देश की सबसे लंबी ट्रेन

            Effect Of Alcohol: शराब रोज पीने से शरीर पर पड़ता है ये असर, आपकी हेल्थ के लिए विलेन बन जाते हैं जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget