एक्सप्लोरर

क्या करती हैं जोहरान ममदानी की पत्नी? न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के बीच क्यों होने लगी उनकी चर्चा 

जोहरान ममदानी ने 27 वर्षीय रमा दुवाजी से इसी साल फरवरी में शादी की थी. दुवाजी सीरियाई मूल की हैं और उनका परिवार मूल रूप से सीरिया के दमिश्क से है. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

Who is Rama Duwaji: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव के बीच एक नाम अमेरकियों से लेकर भारतीयों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह नाम है- जोहरान ममदानी. भारतीय मूल के नेता व फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है, इसके बाद वह पार्टी की तरफ से आधिकारिक उम्मीदवार चुन लिए गए हैं. इस जीत के जश्न में पहली बार उनकी पत्नी भी शामिल हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है. 

जोहरान ममदानी की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं और लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा बातें जानना चाह रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि जोहरान ममदानी की पत्नी कौन हैं? वह क्या करती हैं? और अचानक वह चर्चा में क्यों आ गईं?  

रमा दुवाजी से की है शादी

जोहरान ममदानी ने 27 वर्षीय रमा दुवाजी से इसी साल फरवरी में शादी की थी. दुवाजी सीरियाई मूल की हैं और उनका परिवार मूल रूप से सीरिया के दमिश्क से है, लेकिन रमा का जन्म टेक्सस में हुआ था. मौजूदा समय में रमा न्यूयॉर्क सिटी के ब्रुकलिन में रहती हैं. वहीं, रमा का परिवार हाल-फिलहाल में दुबई में रहता है. हाल ही में एक इंटरव्यू में जोहरान ममदानी ने बताया था कि वह रमा से एक डेटिंग एप के जरिए मिले थे. साल 2024 में दोनों ने दुबई में सगाई कर ली थी, जिसके बाद पारंपरिक तरीके से दोनों ने निकाह भी किया. 

क्या करती हैं रमा दुवाजी?

रमा दुवाजी जानी-मानी इलस्ट्रेटर और एनीमेटर हैं. वह अपनी कला के माध्यम से राजनीतिक मुद्दों को उठाती रहती हैं, खासकर उनकी फिलिस्तीन मुद्दों पर बनाई गईं आर्ट काफी चर्चा में रहती हैं. राम दुवाजी ने अमेरिका की वर्जीनिया कॉमलवेल्थ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से मास्टर्स की पढ़ाई की है. वहीं, उनके परिवार में कौन-कौन हैं, इसके बारे में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं. यहां तक कि दुवाजी खुद अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में नागरिकता को लेकर क्या हैं नियम? जानें कैसे एलन मस्क को बाहर कर सकते हैं ट्रंप

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget