एक्सप्लोरर

कौन है Dream 11 का मालिक, कैसे कमाई करती थी यह कंपनी?

हर्ष जैन भारत के सबसे बड़ी फैंटेसी स्पोर्ट्स वेबसाइट ड्रीम 11 के को-फाउंडर हैं चलिए उनके बारे में जानते हैं और उनकी कंपनी ड्रीम 11 कैसे करती है काम? क्या है हर्ष जैन की नेट वर्थ? सबकुछ

आपने इंडियन प्रीमियम लीग यानि के दौरान टीवी में बार बार एक एड देखा होगा जिसका नाम है ड्रीम 11 क्रिकेट शुरू होते ही लाखों करोड़ों लोग ड्रीम 11 पर अपनी अपनी टीम बनाने लग जाते थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्रीम 11 का मालिक कौन है और इस कंपनी की शुरुआत कैसे हुई? आइए, जानते हैं इसकी पूरी कहानी और हर एक डिटेल.

कौन हैं ड्रीम 11 के ओनर?

ड्रीम 11 भारत का एक प्रमुख फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है जिसे 2008 में हर्ष जैन और भावित सेठ ने मिलकर शुरू किया था. हर्ष जैन इस कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, जबकि भावित सेठ सह-संस्थापक और सीओओ के रूप में कार्यरत हैं. यह कंपनी आज 65,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ भारत की पहली यूनिकॉर्न गेमिंग कंपनी बन चुकी है. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था.

कहां से की पढ़ाई?

हर्ष जैन का जन्म 1986 में मुंबई में हुआ. उनके पिता आनंद जैन, जय कॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त हैं. आनंद जैन और मुकेश अंबानी की दोस्ती स्कूल के दिनों से चली आ रही है. हर्ष की स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई जिसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से 2007 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और 2014 में कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया. दूसरी ओर, भावित सेठ भी इंजीनियर हैं और उन्होंने बेंटली यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है.

क्या है ड्रीम 11?

2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत हुई हर्ष और भावित को फैंटेसी स्पोर्ट्स का आइडिया आया. उन्होंने ड्रीम 11 की नींव रखी जो यूजर्स को क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी और बास्केटबॉल जैसे खेलों में वर्चुअल टीमें बनाने का मौका देता है. खिलाड़ियों के वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर यूजर्स को पॉइंट्स मिलते हैं, जिसके जरिए वे नकद पुरस्कार जीत सकते हैं. लेकिन इस आइडिया को हकीकत में बदलने के लिए उन्हें 150 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.

कैसे बढ़ी लोकप्रियता?

2014 तक इसके 1 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हो गए. 2019 में यह भारत की पहली गेमिंग यूनिकॉर्न बनी, जिसकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई. अक्टूबर 2023 तक ड्रीम 11 के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स थे. कंपनी का मुख्यालय मुंबई के लोअर परेल में है और यहां 800 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. ड्रीम 11 का ब्रांड एंबेसडर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिसने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाया.

कितनी है नेटवर्थ?

हर्ष जैन की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो हर्ष की नेटवर्थ लगभग 67 करोड़ रुपये है और वे ड्रीम11 से 4 करोड़ रुपये सालाना की सैलरी लेते हैं. यानी मंथली सैलरी करीब 33 लाख रुपये है. उनकी कुल सालाना इनकम करीब 7-8 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें-कोई क्रिकेटर बीमार है तो कौन कराता है उनका इलाज, किसकी होती है जिम्मेदारी?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget